Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

आपसी विवाद में एक महिला की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस…

सुपौल : – -पड़ोस में हो रहे है आपसी लड़ाई झगड़े को देख रही महिला को झगड़ा में शामिल गुस्साए पड़ोसी ने कई टुकड़ों में काट कर निर्मम हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

मामला त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के सिमरिया का है। जहाँ वार्ड नम्बर एक निवासी श्यामसुंदर मंडल की 42 वर्षीय पत्नी कौशल्या देवी को अपने घर के ठीक सामने वार्ड नम्बर 2 स्थित पड़ोसी विनोद मंडल के भाईयों के बीच हो रहे आपसी विवाद को सड़क पर खड़े होकर देखना महँगा पड़ गया।अपने घर में हो रहे…

आपसी विवाद से गुस्साए विनोद मंडल ने सड़क पर खड़ी होकर लड़ाई झगड़े को देख रही पड़ोसी महिला श्यामसुंदर मंडल की 42 वर्षीय पत्नी कौशल्या देवी की गुस्से में आकर कुदाली से कई टुकड़ों में काट दिया है। जिससे कौशल्या देवी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। घटना की ख़बर इलाके में आग की तरह फैल गई।

घटना के बाद मृतका के घर चीख पुकार मच गई है। बताया गया है कि उसके बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी हत्यारे विनोद मंडल को पकड़ कर घटनास्थल पर पहुँची त्रिवेणीगंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वहीं मृतका के शव को कब्जे में लेकर त्रिवेणीगंज पुलिस ने पोस्टमार्टम में सुपौल भेज दिया है।

बी के गुप्ता, बिहार नाउ, सुपौल

Related posts

बिहार होगा राम मय, माफियाओं और अपराधियों का होगा सफाया – रवि किशन…

Bihar Now

चाणक्य आईएएस एकेडेमी में 67वीं बीपीएससी परीक्षा के सफल उम्मीदवारों का अपनी कोचिंग और शिक्षकों से मिलने के लिए हर दिन लग रहा तांता…

Bihar Now

बेतिया में एक शिक्षक ने छात्र की चमड़ी उधेड़ी, शिक्षा के मंदिर में हैवान !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो