Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

चुनावी दंगल के बीच ठेंगे पर दिख रही चुनाव आयोग की Covid 19 गाइडलाइंस, खुलेआम उड़ रही धज्जियां !…

कोरोना संकट के बीच बिहार में चुनावी सरगर्मी बढ़ चुकी है.. विभिन्न सियासी पार्टियों के प्रत्याशी चुनावी मैदान में डटे हुए हैं.. चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया भी जारी है… तमाम पार्टियों के प्रत्याशी अपने सुविधा से नामांकन कर रहे हैं.. लेकिन कई प्रत्याशियों के नामांकन करने के दौरान जो तस्वीरें सामने आ रही है,वो वाकई विचलित करती है….साथ ही चुनाव आयोग के लिए गए गाइडलाइंस को ठेंगा दिखाने जैसा प्रतित होता है…

दरभंगा की दो तस्वीरें आपको दिखाने जा रहे हैं…एक लोजपा के दरभंगा अलीनगर के प्रत्याशी राजकुमार झा के नॉमिनेशन की..दूसरी गौरा बौराम के RJD अफजल अली खान के नॉमिनेशन की.. हालांकि कमोबेश हर पार्टी के प्रत्याशियों के नामांकन की ऐसी ही तस्वीरें सामने आ रही है…

इन दोनों तस्वीरों में प्रत्याशी खुद चुनाव आयोग के कोविड 19 के गाइडलाइंस की खुलेआम धज्जियां उड़ाते दिख रहे हैं.. दोनों प्रत्याशी शायद कोरोना काल के बीच हो रहे चुनाव को भूल गए हैं या फिर इन्हें कोई गाइडलाइंस से फर्क नहीं पड़ता है ?… दोनों तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि प्रत्याशी सहित उनके सर्मथक न तो मास्क पहने हैं और न ही सोशल डिस्टेंशिंग रखें हैं… जबकि बिहार में कोरोना ने मंत्री कपिलदेव कामत सहित कई रसूखदार की जान ले ली है… सूबे में अभी तक कोरोना के मामले 2 लाख से ज्यादा हो गया है…ये दोनों तस्वीरें गुरुवार की है…

इसके सबके बीच ऐसी तस्वीरें न सिर्फ हैरान करने वाली है बल्कि एक सवाल भी है…सवाल स्थानीय प्रशासन पर, सवाल सूबे के सिस्टम पर , सवाल चुनाव आयोग की गंभीरता पर ?….

राजू सिंह , बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

विरोध के बावजूद रामा सिंह को मिल गया RJD का सिंबल, महनार से चुनाव लड़ेंगी उनकी पत्नी…

Bihar Now

राज्यसभा में राकेश सिन्हा ने उठाया काबर झील का मुद्दा, खिल उठे किसानों के चेहरे 

Bihar Now

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो