Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

मुंगेर में पब्लिक और पुलिस के बीच भीड़ंत, फायरिंग…एक की मौत,6 लोग सहित कई पुलिस के जवान घायल… आखिर सच क्या ?…

मुंगेर में कोतवाली थाना क्षेत्र के पंडित दीन दयाल चौक के पास पुलिस द्वारा प्रतिमा विसर्जन समिति के लोगों के साथ बरबर्ता पूर्वक पेस आनेके कारण पुलिस और प्रतिमा विसर्जन समिति के लोगों में नोक झोंक होगई बात इतना बढ़ गया कि आक्रोषित लोगों ने पुलिस पर पत्थराव कर दिया जिसमें पुलिस के एक पदाधिकारी सहित कई जवानों के घायल होने कि खबर है।इ

मामले प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो सभी प्रतिमा विसर्जन के लिए लाइन में लगी हुई बड़ी देवी की प्रतिमा विसर्जन का इन्तेजार कर रही थी के तभी कुछ पुलिस पदाधिकार पंडित दीन दयाल चौक के पास अपनी पारी का इन्तेजार कर रहे एक प्रतिमा विसर्जन समिति के लोगो पर प्रतिमा विसर्जन को लेकर दवाब डालने लगे जिससे प्रतिमा विसर्जन समिति के लोगो और पुलिस के बीच नोक झोंक हो गई जिसपर उस पुलिस पदाधिकारी ने अपने वरीय अधिकारि के निर्देश पर लोगों को बिना अंतिम चेतावनी दीए बगैर लोगों पर गोली चला दी जिससे मौके पर ही बेकापुर लोहापट्टी निवासी अनुराग कुमार कि मौके पर ही मौत होगई..

वहीं एसपी लिपि सिंह ने कहा कि कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय चौक पर प्रतिमाओं को विसर्जन के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा जानबूझकर दुर्भावना से ग्रसित होकर पुलिस बल को निशाना बनाते हुए पथराव किया गया. पुलिस द्वारा रोके जाने पर उग्र लोगों द्वारा फायरिंग भी की गई है. भीड़ द्वारा फायरिंग की गई है और पुलिस बल पर जानलेवा हमला हुआ.

भीड़ के हमले में संग्रामपुर थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार, कोतवाली थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, कासिम बाजार थानाध्यक्ष शैलेश कुमार, बासुदेवपुर ओपी अध्यक्ष सुशील कुमार के अलावा 17 अन्य पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं. पुलिस को निशाना बनाकर लगातार पथराव किए जाने और भीड़ द्वारा फायरिंग कर शहर में अफवाह फैलाई गई और माहौल को खराब किए जाने का प्रयास किया गया. पुलिस ने तीन हथियार, गोलियां और खोखा भी बरामद किया है. घटना के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा घटनास्थल और मुंगेर सदर क्षेत्र का दौरा किया गया. स्थिति शांतिपूर्ण है. दोषियों की पहचान की जा रही है.

प्रथम दृष्टया यह बात सामने आई है कि जानबूझकर कुछ लोगों द्वारा पुलिस पर मारपीट करने का झूठा आरोप लगाते हुए माहौल को खराब किया गया और भीड़ को पुलिस के खिलाफ उकसाया गया. फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है. कुछ उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया है.

मनीष , बिहार नाउ, मुंगेर

Related posts

बिहार आ रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी, पटना के ट्रैफिक व्यवस्था में हुए बदलाव…

Bihar Now

टाइम्स हायर एजुकेशन एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2021 जारी…. भारतीय विश्वविद्यालयों में टॉप पर अपना जलवा बरकरार रखा KIIT ..

Bihar Now

“ICU” में बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था…7 दिनों तक इलाज के लिए भटकता रहा मरीज… तड़प-तड़प कर अस्पताल में एक प्रोफेसर ने तोड़ा दम,सुध लेने नहीं आए एक भी सीनियर डॉक्टर…दरभंगा आलाधिकारी से भी नहीं मिली किसी तरह की मदद – परिजन…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो