Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

Breaking : सहरसा में मौत से आक्रोशित लोगों ने हवाई फायरिंग कर जताया विरोध, पुलिस ने आंदोलनकारियों को खदेड़ा..

इस वक्त की बड़ी खबर सहरसा से आ रही है जहां दो गुटों में हुई खूनी संघर्ष में एक की मौत पर बवाल मच गया है..गोलिवारी एवं हत्या हत्या के विरोध में मिक्की चौबे समर्थक ने कचहरी चौक पर टायर जला कर एवं हवा में गोली फायर कर विरोध जताया गया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस पहुच कर आंदोलनकारी को खदेड़ के मामले को सामान्य किया है..

.हालात तनावपूर्ण होते जा रहा है..

हालांकि मौके वारदात के हालात को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है…एसडीपीओ राजेश कुमार लोगों को समझाने बुझाने की कोशिश में जुटे हुए हैं..

बता दें  कि सहरसा के आर एम कॉलेज में दो गुटों के बीच जमकर झड़प हुई जिसके बाद गोलीबारी हुई..गोलीबारी में एक की मौत हो गई दूसरा घायल बताया जा रहा है..गोली लगने से मिक्की चौबे की मौत हो गई एवं प्रतीक कुमार घायल है । एक दर्जन से अधिक गोली चली है। आधा घंटा पहले की घटना है…इस घटना से आक्रोशित लोगों का हंगामा जारी है..

इस घटना ने एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं..दिनदहाड़े बीच शहर में दो गुटों में जमकर गोलीबारी होती है एक की मौत हो जाती है, दूसरा घायल हो जाता है.. कई राउंड गोलियां चलती है … इस घटना ने एक बार फिर सुशासन की हवा निकाल दी है..

सबसे बड़ा सवाल कि दिनदहाड़े इस घटना को अंजाम दिया जाता है चुनावी माहौल के बीच पुलिस की ये मुस्तैदी है ?..

बी एन सिंह पप्पन,क्राइम हेड , बिहार नाउ, सहरसा

Related posts

Big Breaking : बिहार में बेखौफ अपराधी, अभी-अभी पटना में एक युवक को अपराधियों ने मारी गोली…

Bihar Now

Adelaide Live Casino Au

Bihar Now

नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक, सुरक्षा घेरा तोड़कर अचानक घुस गया बाइक सवार …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो