Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : छठ पूजा को लेकर बिहार सरकार का बड़ा फैसला, घाट पर नहाने से मनाही, गाइडलाइंस जारी…

लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारी की जा रही है. कोरोना काल में आस्था के इस महापर्व को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारी की जा रही है. बिहार सरकार की ओर से रविवार को छठ पूजा को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी गई है.

सरकार की ओर से दिए गए दिशानिर्देश के मुताबिक अर्घ्य के दौरान तालाब में डुबकी नहीं लगाने का निर्देश दिया गया है. इतना ही नहीं जिला प्रशासन को भी कहा गया है कि ‘छठ घाट पर इस तरीके से बैरेकेटिंग की जाए कि छठ व्रती डुबकी न लगा सकें.’

इस साल 18 नवंबर से छठ पूजा की शुरुआत होने जा रही है. 18 नवंबर को नहाय खाय, 19 नवंबर को खरना, 20 नवंबर को संध्या यानी कि पहला अर्घ्य और 21 नवंबर को उषा यानि कि दूसरा अर्घ्‍य के साथ पूजा का समापन होगा. लेकिन कोरोना काल में छठ व्रतियों के लिए गाइडलाइन जारी की गई है. गाइडलाइन के मुताबिक अगर तालाब किनारे पूजा करने जाते हैं, तो अर्घ्य के दौरान उसमें डुबकी नहीं लगाने का आग्रह किया है.

स्वास्थ्य विभाग ने छठ पर्व में कोरोना से बचाव को लेकर कई दिशा-निर्देश जारी किये हैं.बिहार सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के मुताबिक छठ पर्व के दौरान बुखार से ग्रस्त व्यक्ति, 60 साल से ऊपर के व्यक्ति, 10 साल से कम उम्र के बच्चे और अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त व्यक्तियों को छठ घाटों पर नहीं जाने की सलाह दी है. इसके साथ ही प्रत्येक व्यक्ति को मास्क का प्रयोग करने और दो गज की दूरी का अनिवार्य रूप से पालन करने की सलाह दी गयी है.

Related posts

Breaking : पटना सिविल कोर्ट में बड़ा धमाका, कई पुलिस कर्मी घायल

Bihar Now

मुजफ्फरपुर में शादी होने से पहले युवती का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करना आरोपी युवक को महंगा पड़ा. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ़्तार कर लिया है.

Bihar Now

बिहार : बिहार पहुंचते ही ‘डाना’ ने दिखाया अपना रौद्र रूप, पटना में आंधी बारिश से कई एकड़ धान की फसल बर्बाद

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो