Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

कोरोना को लेकर बिहार में अलर्ट, अगले 15 दिन बेहद महत्वपूर्ण, हर जिले में टेस्ट बढ़ाने का सरकार ने दिया आदेश..

चुनाव खत्म होते ही सरकार एक बार फिर बढ़ते कोरोना के संक्रमण को लेकर अलर्ट मोड में दिख रही है..भारत समेत बिहार में एक बार फिर से कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. कई राज्यों में सरकार की ओर से अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए जा रहे हैं. संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए बिहार सरकार भी अलर्ट मोड पर है. कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को लेकर बिहार में भी अधिकारियों को अलर्ट किया गया है.

राज्य के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों को कोरोना संक्रमण को लेकर आगाह किया है. सभी जिलों को टेस्टिंग बढ़ाने, कोविड केयर सेंटर को क्रियाशील रखने साथ ही साथ मास्क और सामाजिक दूरी पर सख्ती के निर्देश दिये गए हैं. मास्क उपयोग का अनुपालन कराई से कराने के लिए अभियान चलाने को कहा है. इसके साथ ही सभी जिलों को टेस्ट की संख्या बढ़ाने का आदेश दिया है.

उधर मुजफ्फरपुर के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा है कि अगले 15 दिन बेहद महत्वपूर्ण हैं. इस कारण इस अवधि की खास कार्ययोजना बनाई गई है. कोविड टास्क फोर्स को इस दौरान पूरी तरह तैयार रहने को कहा गया है. छठ पर्व पर आये प्रवासियों और उनके लौटने के क्रम में स्वास्थ्य विभाग ने खास एहतियात के निर्देश जारी किए गए हैं. जिला प्रशासन को पूर्व में चिह्नित सभी कोविड केयर सेंटर को सक्रिय रखने का आदेश दिया है.

 

­

Related posts

पंचतत्व में विलीन हुए डॉक्टर जगन्नाथ मिश्रा, सीएम नीतीश कुमार समेत अन्य दिग्गज नेता रहे मौजूद

Bihar Now

परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा का DM ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ, 11 सितम्बर से 26 सितम्बर, 2023 तक चलेगा पखवाड़ा…

Bihar Now

“रोजगार सृजन बिहार सरकार की पहली प्राथमिकता… बिहार में कोरोना से रिकवरी रेट 74.55…मास्क नहीं पहनने वाले पर होती है सख्त कार्रवाई “…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो