Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

पदभार ग्रहण करने के साथ पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा – बनाएंगे आत्मनिर्भर पंचायत…

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद आज भाजपा एमएलसी सम्राट चौधरी ने पंचायती राज विभाग का पदभार ले लिया है। इस दौरान उन्होंने मंत्रालय स्थित अपने कक्ष में पत्रकारों से वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है, ऐसे में जब मुझे इस विभाग की जिम्मेदारी मिली है तो मेरी प्राथमिकता होगी, प्रदेश में आत्मनिर्भर पंचायत बनाने की।

सम्राट चौधरी ने कहा कि आत्मनिर्भर पंचायत बनने से पंचायत के लोगों को सभी सुविधाएं पंचायत के अंदर ही मिलेगी। हम इसी कल्पना के साथ आगे बढ़ेंगे और अपने पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पंचायत में कनेक्टिविटी का काम पहले से ही ग्रामीण कार्य विभाग और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से किया जा रहा है। लेकिन हमारी प्रायॉरिटी पंचायत में कनेक्टिविटी का काम और बड़े स्तर पर करने की होगी।

मंत्री ने कहा कि हमारा विभाग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा स्थापित 7 निश्चिय कार्यक्रम को भी पूरी जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाएगा। इसके अलावा आगे विभाग द्वारा पंचायत के हित में और भी कई कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

Related posts

नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाने का संकल्प, जेडीयू राज्य कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए कई अहम फैसले…

Bihar Now

EXCLUSIVE : सहरसा में हत्या के बाद इलाके में तनाव जारी, डीएम आवास का किया घेराव

Bihar Now

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, 5.8 थी तीव्रता….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो