Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत, इलाके में मचा कोहराम…

महाराष्ट्र के जलगांव में पपीता ले जा रहे ट्रक का ऐक्सिडेंट हो गया। भीषण सड़क हादसे में 15 की जान चली गई। यवल तालुक के किंगांव गांव के पास ट्रक पलटने से हादसा हो गया। सड़क दुर्घटना में 2 घायल भी हुए हैं जिन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है

महाराष्ट्र के जलगांव में भीषण सड़क हादसे में 15 मजदूरों की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक, बीती रात, यवल तालुक के किंगांव गांव के पास पपीते से लदा ट्रक पलटने से हादसा हो गया। सड़क दुर्घटना में 2 घायल भी हुए हैं जिन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है..

दुर्घटना रात करीब एक बजे यवल रोड पर हुई। यहां पपीता ले जा रहे ट्रक ने मोड़ पर नियंत्रण खो दिया और ट्रक पलट गया। पपीते से भरे ट्रक में कई मजदूर भी सवार थे। बताया जा रहा है कि सड़क पर कई गड्ढे हैं जिस वजह से हादसा हुआ।

घटना की रिपोर्ट मिलने के बाद जलगांव और यवल की पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से पलटे ट्रक को सीधा किया गया। इसके बाद मजदूरों के शवों को निकाला गया। फिलहाल दोनों घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। ट्रक में 21 मजदूर सवार थे।

Related posts

तीन दिवसीय बिहार दौरे पर आज पटना पहुंचेंगे केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे…

Bihar Now

CAB का विरोध या गुंडागर्दी ?

Bihar Now

राजनीति की आग के सामने फीकी पड़ी इंसाफ की आग !..हवा हवाई साबित हुआ पुलिस का दावा !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो