Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधदिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

भोजपुर में फिर हर्ष फायरिंग, फायरिंग के दौरान एक छात्रा को लगी गोली, गंभीर..

रिपोर्ट— राकेश कुमार, आरा

-भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के शालिग्राम सिंह के टोला गांव में गुरुवार की देर रात बर्थडे पार्टी में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक छात्रा गंभीर रूप से जख्मी हो गई।घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।इसके बाद उसे आनन फानन में परिजनों द्वारा इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया।जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।जानकारी के अनुसार जख्मी छात्रा शालिग्राम सिंह के टोला गांव निवासी धनजी यादव की 21 वर्षीया पुत्री उमा भारती है।जो बी.ए.पार्ट वन की छात्रा है।वही जख्मी युक्ति के दादा सिद्धेश्वर पांडेय ने बताया कि उनके पट्टीदार में राधेश्याम राय की दो वर्षीया पोती का जन्मदिन था।जिसमें डीजे बज रहा था और लोग डांस कर रहे थे।जहां उनकी पोती उमा भारती भी बर्थडे पार्टी देखने गई थी।इसी बीच किसी व्यक्ति द्वारा हर्ष फायरिंग कर दी गई।फायरिंग के दौरान गोली लगने से छात्रा जख्मी हो गई

।इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।

वही दूसरी ओर ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ. टी.एन राज ने बताया कि जख्मी युक्ति को दाहिने पैर में दो गोली लगी है।एक गोली उसके घुटने के ऊपर लगी है जो निकल गया है एवं दूसरी गोली उसके घुटने के नीचे लगी हुई है जो डीप होने के कारण फंसी हुई है।इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।

 

Related posts

Free Popular Pokies Games With Bonus Rounds No Download

Bihar Now

जाको राखे साइयां, मार सके न कोय !… पूरी आपबीती, पीड़ित की जुबानी, जान जोखिम में डाल मिली सिद्धि…

Bihar Now

“अगर सड़कें सुनी हो जाए, तो सदन आवारा हो जाती है”… नीतीश कुमार पर तेजस्वी यादव का तंज.. दी खुली चुनौती..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो