Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराष्ट्रीय

नीतीश कुमार के मंत्री ने बयां की अपनी बेबसी, कहा – बात नहीं सुनते गृह जिले के SSP…कार्यकर्ताओं के सामने छलका दर्द..

दरभंगा: बिहार में अफसरों की मनमानी से आम जनता ही नहीं बल्कि नीतीश सरकार के मंत्री भी परेशान हैं. रविवार की देर शाम अपने गृह जिला दरभंगा पहुंचे बिहार सरकार में मंत्री और जेडीयू नेता मदन सहनी का दर्द कार्यकर्ताओं के सामने छलक पड़ा. उन्होंने कहा कि दरभंगा के एसएसपी उनकी बात नहीं सुनते हैं.

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दरभंगा में लगातार हो रही हत्याओं और आपराधिक घटनाओं पर मंत्री जी से ध्यान देने की अपील की. इस पर उन्होंने कहा कि दरभंगा एसएसपी उनकी बातें नहीं सुनते हैं. जिले में लगातार व्यवसायियों और आम लोगों की हत्याएं हो रही हैं, लेकिन दरभंगा पुलिस शिथिल है, वो इसे रोक नहीं पा रही है.

उन्होंने कहा कि अपराधियों के बारे में सूचना देने के बाद भी जिला पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है. उनकी मानें तो पहले भी उन्होंने जब लोगों से मिले सुराग की जानकारी देते हुए एसएसपी से अपराधियों को गिरफ्तार करने की अपील की थी, तो एसएसपी ने उससे साफ मना कर दिया था.

बता दें कि जिले में बीते दिनों लूटपाट का विरोध करने पर फल व्यवसायी दीपू कुमार की अपराधियों ने हत्या कर दी थी. कार्यकर्ता इसी मामले में मंत्री जी से न्याय दिलाने की मांग कर रहे थे, जिसके जवाब में मंत्री जी ने अपनी बेबसी जाहिर कर दी.

राजू सिंह, बिहार नाउ

 

­

Related posts

Mohegan Sun Online Casino Au

Bihar Now

लावारिश अवस्था मे मिली एक ट्रक शराब

Bihar Now

शराबबंदी का सच : जहरीली शराब से एक ही गांव के 8 लोगों की मौत, मचा हडकंप… ये कैसी शराबबंदी ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो