Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारराजनीतिराष्ट्रीय

बेगूसराय में घर से बुलाकर मर्डर, हत्या के बाद खेत में फेंका शव, इलाके में सनसनी…

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय

बेगूसराय में एक व्यक्ति की घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया। खेत में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पूरी घटना बखरी थाना क्षेत्र के राटन गांव की है। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात राटन गांव निवासी सुरेश महतो के समधी के साथ आए एक व्यक्ति उसके साथ खाना पीना खाया और घर से शौच जाने की बात कह कर बुलाकर ले गया जिसके बाद दोनों वापस नहीं आया।

परिजनों ने इस बीच खोजबीन की लेकिन कुछ अता-पता नहीं चला और आज सुबह सुरेश महतो का शव खेत से बरामद किया गया। सुरेश महतो की गोली मारकर हत्या की गई है।

घटना से परिजनों में कोहराम मच गया, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर बखरी थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है । घटना की जानकारी मिलने पर विधायक सूर्यकांत पासवान भी मौके पर पहुंच परिजनों से मुलाकात की और बढ़ते अपराध पर सरकार पर हमला बोला।

Related posts

राजनीति से इतर अद्भुत तस्वीर, देखिए सांसद चिराग पासवान कैसे अपने पिता की बना रहे दाढ़ी …

Bihar Now

विद्युत विभाग के कर्मियों की अगर मांगें नहीं पूरी होगी, तो आगामी त्योहारों में करेंगे धरना, विद्युत कार्य हो सकता है प्रभावित…

Bihar Now

बिहार विधानसभा उपचुनाव : दोनों सीटों पर कांग्रेस ने उतारे उम्मीदवार… तारापुर से राजेश मिश्रा, कुशेश्वरस्थान से अतिरेक कुमार को बनाया उम्मीदवार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो