Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : अररिया में आग लगने से 6 बच्चों की मौक पर मौत, इलाके में मचा कोहराम..

इस वक़्त एक बड़ी व दुखद खबर अररिया से आ रही है, जहां ज़िले के पलासी प्रखंड कवैया गांव में आग लगने से 6 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है.

घटना के बारे में बताया जाता है कि गेंहू को आग पर पकाकर ओरहा बनाया जा रहा था. इसी दौरान घांस में आग लग गई और पूरे में फ़ैल गई जिस वजह से सभी बच्चे बाहर नहीं निकल पाए और उसकी ज़द में आने से दर्दनाक मौत हो गई. जिसमें दो बच्ची हुस्न आरा और गुलनाज़ ढाई वर्ष की है.

बच्चे अशरफ़ 5 वर्ष, दिलबर 4 वर्ष, तबरेज़ 3 वर्ष और अली हसन 11 वर्ष शामिल है. घटना की सूचना मिलते ही मौक़े पर कई बड़े अधिकारी व पुलिस कर्मी दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए. घटना की ख़बर शहर में आग के तरह फ़ैल चुकी है. घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया है. अफरा तफ़री का माहौल है. पुलिस शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज चुकी है.

घटना के बाद से पूरा इलाका ग़मगीन हो चुका है. घटना की जानकारी मिलते अररिया एसपी, एसडीपीओ,सहित नगर थाना पलासी पुलिस अस्पताल पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटी।

Related posts

Bihar Now

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने रविवार को कई मुद्दों पर मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने आरजेडी पर भी हमला बोला.

Bihar Now

“मुख्यमंत्री नीतीश के पास बिहार के लोगों की चिंता करने के लिए फुर्सत नहीं, सिर्फ I.N.D.I.A के संयोजक बनने की चिंता” …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो