Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

लॉकडाउन के दौरान बेखौफ अपराधी, सीतामढ़ी में पिस्टल की नोक पर 17 लाख की लूट, दिनदहाड़े वारदात के बाद जांच में जुटी पुलिस…

सीतामढ़ी– लॉकडाउन में भी अपराधियों के हौसले पूरी तरह से बुलंद नए एसपी आने के बाद भी ताबड़तोड़ घटना को दे रहा है अंजाम आज हीरो एजेंसी के मुंशी से पिस्टल के बल पर 17 लाख रुपए लूटकर घटना को दिया अंजाम मौके से पिस्टल लहराते अपराधी हुआ फरार हुआ कोरोना वैश्विक महामारी को लेकर जहां लॉक डाउन है और लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराने को लेकर जिले के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है बावजूद इसके जिले में अपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहा है इधर अपराधियों ने लो एंड ऑर्डर को ताक पर रख कर हीरो एजेंसी के मुन्सी से दिनदहाड़े 17 लाख रुपये लूट की घटना का अंजाम दिया है ।

रुपए से भरा बैग लेकर एजेंसी जा रहे थे मुंशी।
सीतामढ़ी बैरगनिया मुख्य पथ पर आर ओ एस पब्लिक स्कूल के समीप घात लगा है अपराधियों ने घटना का अंजाम उस वक्त दिया जब सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज बाजार स्थित न्यू मेजरगंज ऑटोमोबाइल हीरो एजेंसी के मुन्सी ललन सिंह सीतामढ़ी स्थित अपने डेरा से रुपए से भरा बैग लेकर एजेंसी लौट रहे थे तभी रीगा सीतामढ़ी पथ में से पश्चिम स्कूल के समीप अपाचे व एफजेड बाइक पांच अपराधियों ने पिस्टल के बल पर हीरो एजेंसी के मुन्सी से रुपए से भरा बैग लूटकर फरार हो गया अपराधी रुपए से भरा बैग लूटकर सीतामढ़ी शहर की तरफ भाग निकला ।
पीड़ित ने एसपी को दी सूचना।
हालांकि घटना की सूचना पीड़ित व्यक्ति के द्वारा सीतामढ़ी एसपी हर किशोर राय को दी गई घटनास्थल पर तुरंत डीएसपी पीएन साहू टेक्निकल सेल अधिकारी उपेन्द्र महतो पुनौरा थाना अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह रीगा थाना अध्यक्ष संजय कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है हालांकि घटना के बाद रीगा मेजरगंज बैरगनिया सीतामढ़ी एवं विभिन्न चौक चौराहों पर गश्ती बढ़ा दी गई है एवं ताबड़तोड़ वाहन जांच की जा रही है जानकारी के अनुसार मेजरगंज बाजार निवासी कुंदन कुमार का न्यू मेजरगंज ऑटोमोबाइल्स नामक हीरो एजेंसी मेजरगंज बाजार स्थित है एवं सुप्पी थाना क्षेत्र के ढेग बाजार स्थित भी हीरो एजेंसी है एजेंसी के प्रोपराइटर कुंदन कुमार ने बताया कि हमारा मुन्सी ललन सिंह जो मेजरगंज थाना क्षेत्र के गढ़वा बिशनपुर का रहने वाला है रविवार की दोपहर 12:30 बजे सीतामढ़ी अपने डेरा से रुपए से भरा बैग लेकर अपने बुलेट मोटरसाइकिल से मेजरगंज लौट रहा था इसी बीच अपराधियों ने घटना का अंजाम दे डाला है हालांकि लॉक डाउन की स्थिति में इस तरह से इतनी बड़ी लूट सीतामढ़ी पुलिस पर कई सारे सवाल खड़े कर दिए हैं बताया जाता है कि सीतामढ़ी पुलिस के द्वारा विभिन्न चौक चौराहों पर वाहन जांच के लिए एवं अन्य कारणों के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है इसके साथ साथ ही विभिन्न थाना क्षेत्रों में टाइगर मोबाइल दौरा कर रही है फिर भी पुलिस को अपराधियों ने लूट की घटना देकर पुलिसिया कार्यशैली पर सवाल उठा दिया है।

Related posts

पटना के ASP की गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त, ASP समेत 4 लोग घायल … एक की मौत…

Bihar Now

Breaking : मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा !… नदी में डूबी स्कूली बच्चों से भरी नाव, 16 बच्चे लापता, 33 बच्चे थे सवार…

Bihar Now

लॉकडाउन का जायजा लेने सड़कों पर निकले दरभंगा के पुलिस कप्तान बाबूराम, पुलिस के जवानों को दिया दिशा निर्देश…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो