Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

बारिश से झील में तब्दील हुआ DMCH अस्पताल, सरकार के दावों की खुली पोल, DM त्यागराजन ने 6 घंटों में जलनिकासी का दिया निर्देश…

दरभंगा : यास चक्रवात के चलते गुरुवार से शुरू हुई बारिश से DMCH अस्पताल के मेडिसिन समेत कई वार्डों में पानी घुस गया है. आलम ऐसा कि यहां आने वाले लोग यह नहीं समझ पा रहे हैं कि अस्पताल में पानी है या पानी में अस्पताल…

मेडिसिन वार्ड से लेकर अधीक्षक कार्यालय तक गंदा पानी घुस गया है. कोरोना काल में मरीजों को इंफेक्शन का डर सता रहा है. वहीं, वार्डों से डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी भी नदारत है.

गुरुवार से शुरु हुई बारिश से अस्पताल के मेडिसिन विभाग, ओपीडी, आपातकालीन विभाग, शिशु रोग विभाग, अधीक्षक कार्यालय के बाहरी परिसर तथा वार्ड के अंदर पानी घुस गया है. जिसके चलते पूरा अस्पताल परिसर झील में तब्दील हो गया है. जिसके चलते अस्पताल में तैनात चिकित्सक, कर्मी एवं मरीज के परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

वहीं दरभंगा के डीएम त्यागराजन ने तमाम संबंधित अधिकारियों को 6 घंटें में शहर के विभिन्न इलाकों में जलनिकासी का आदेश दिया है…

बता दें कि उत्तर बिहार का सबसे बड़े अस्पताल दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल वर्षों से जलजमाव की समस्या झेलता आ रहा है. अस्पताल को जलजमाव से मुक्त कराने के लिए सरकारी स्तर पर कई योजनाएं भी बनायी गईं लेकिन आज भी स्थिति जस की तस है.. .

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

इंडिया गठबंधन के साथ पप्पू यादव की डील फाइनल, इस लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Bihar Now

आपसी विवाद में जमकर गोलीबारी, एक बच्चे की मौत, पुलिस पर पथराव…

Bihar Now

पंचतत्व में विलीन हुईं दरभंगा राज के बड़े युवराज की पत्नी राजकिशोरी, राज परिवार के श्मशान में हुआ अंतिम संस्कार..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो