Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

बिहार : 100 से अधिक बड़े घोटाले उजागर करने वाले पटना हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट को जान का खतरा… मामले में मुख्यमंत्री व DGP से संज्ञान लेने की लगाई गुहार…

पटना : बालू खनन , सृजन , छात्रवृत्ति, बालू माफियाओं सहित सौ से अधिक घोटाला उजागर करने वाले पटना हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट मणी भूषण सेंगर को जान का खतरा है… सरकार से लेकर पुलिस के आला अफसरों से सुरक्षा की मांग करने के बाद उन्हें जो सिक्योरिटी मिली, उसका कार्यकाल समाप्त हो गया है…. मणिभूषण सेंगर को मिली सरकारी सिक्योरिटी को हटा लिया गया है जिसके बाद एडवोकेट मणिभूषण सेंगर ने एक बार फिर अपने जान के खतरे की आशंका जाहिर की है..

उन्होंने पत्र लिखकर बिहार के पुलिस विभाग के  ADG को इस मामले की जानकारी दी है.. और अंगरक्षक वापस न लेने की अर्जी की है..

पटना हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट मणी भूषण सेंगर का कहना है कि उन्हें बालू माफियाओं, घोटालेबाजों से जान को खतरा है..इस बात की जानकारी उन्होंने पुलिस विभाग के कई वरीय अधिकारी सहित पटना के बाईपास थाने में सनहा दर्ज करा कर दे दी है.. बावजूद उनको मिली सिक्योरिटी को पुलिस विभाग ने वापस ले लिया है..

मणिभूषण सेंगर ने बताया कि उन्होंने प्रदेश के 100 से अधिक बड़े घोटाले को उजागर किया है..मणिभूषण सेंगर ने मुख्यमंत्री व डीजीपी से गुहार लगाया है .. उन्होंने कहा कि मेरे गरक्षक को वापस बुलाने का आदेश पुलिस लाइन से आया है lकुछ दिन के लिए बस और क्योंकि अभी इस कोरोना महामारी में चिकित्सा माफियाओं, राजनेताओं,12 मनोनीत MLC,अवैध बालू खनन के विरुद्ध विभिन्न संस्थानों में नए कई मामले चल रहे हैं l थोड़ी स्थिति सामान्य हो जाए lउसके बाद मैं स्वतःवापस कर दूँगा l

मणिभूषण सेंगर ने कहा कि हर पल चिंता रहती है लेकिन न सरकार सुरक्षा को लेकर गंभीर दिख रही है और न ही पुलिस अफसर.. यदि कोई अप्रिय घटना घटती है, तो इसके लिए सरकार और प्रशासन दोनों जिम्मेदार होगी..

उन्होंने कहा कि अब तक उनके ऊपर दर्जनों बार जानलेवा हमला हो चुका है.. लेकिन वह किस्मत से बाल बाल बचे हैं..

इन मामलों का किया खुलासा :

बालू माफिया का उजागर, सृजन घोटाला, छात्रवृत्ति घोटाला, एस एससी पेपर लीक, इंटरमीडिएट पेपर स्केम, प्रदेश के कोर्ट में हमलों के बाद सुरक्षा, पुलों के निर्माण में घोटाला, दंगों पर सुरक्षा को लेकर PIL, मिट्टी घोटाला, लालू के बेटों की सदस्यता पर सवाल, प्राइवेट मेडिकल संस्थान के मनमानी पर आवाज, वीआईपी सिक्योरिटी सहित कई मामलों का उजागर.. सैकड़ो RTI व PIL ..

Related posts

इलाज के लिए अस्पताल जा रहे थे दो सगे भाई, गाड़ी आई और कुचल दिया, हो गई मौत

Bihar Now

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, कई एजेंडों पर लगी मुहर…

Bihar Now

हर बार पलटी मारेंगे नीतीश कुमार : JDU सांसद का बड़ा बयान,14 करोड़ जनता के हित के लिए लिया यू-टर्न

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो