Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहाररमतोराजनीतिराष्ट्रीय

लॉकडाउन को सख्ती से पालन कराने गई पुलिस टीम पर पथराव… पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त..

– सुपौल सदर बाजार में उस समय अफरातफरी का माहौल हो गया जब लॉकडाउन के दौरान स्टेशन चौक पर लगी भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने एक रिक्शा वाले पर लाठी चटका दी।

आरोप है कि लाठी लगने से रिक्शा चालक घायल हो गया। जैसे ही रिक्शा वाले के साथ पुलिस की पिटाई की बात आसपास के तमाम ठेला और रिक्शा चालक गोलबंद होकर पुलिस के विरोध में मोर्चा खोलते हुए सड़क जाम कर दिया। जानकारी मिली है कि इसके बाद पुलिस जाम हटाने आई तो उसपर आक्रोशित लोगों ने पथराव कर दिया ।
पुलिस के वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान एक पुलिस कर्मी के घायल होने की भी सूचना मिली है।
वहीं दूसरी तरफ एक रिक्शा चालक भी घायल हो गया। जिसके बाद बड़ी संख्यां में पुलिस बल स्टेशन चौक पहुँच गई। मामला तनातनी का था लिहाजा सदर एसडीओ मनीष कुमार स्थल पर पहुंच किसी तरह मामला को शांत किया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

बी के गुप्ता, बिहार नाउ, सुपौल

Related posts

“मौत” की शादी !

Bihar Now

Bihar Now

बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने शनिवार को तेजस्वी यादव पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता को माता-पिता मानना पड़ेगा.

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो