Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनरमतोराजनीतिराष्ट्रीय

बिहार के कई जेलों में छापेमारी… बेउर में मोबाइल व गांजा बरामद तो मुजफ्फरपुर में पेन ड्राइव बरामद..

पटना : दो माह पहले बिहार के सभी जिला जेलों में छापेमारी की गई थी। इस छापेमारी में बड़ी संख्या में कैदियों के पास से मोबाइल फोन और दूसरे सामान जब्त किए गए थे। अनुमान था कि इस कार्रवाई के बाद जेल प्रशासन सुधार करेगा। लेकिन हालत अब भी वही नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है शनिवार सुबह एक बार फिर से राजधानी के बेउर जेल सहित सभी जिला जेल में पुलिस प्रशासन की टीम ने छापेमारी की है।

वहीं मुजफ्फरपुर के शहीद खुदीराम बोस सेंट्रल जेल में अहले सुबह उस वक्त हड़कम्प मच गया जिस वक्त छापेमारी के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक जयंत कांत, नगर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार और पूर्वी अनुमंडल पदाधिकारी कुंदन कुमार बल के साथ पहुंचे।

बिहार के कई जेल समेत मुजफ्फरपुर सेंट्रल जेल में भी छापेमारी की गई। शनिवार सुबह करीब 5 बजे जिले के SSP जयंतकांत, सिटी SP राजेश कुमार और पूर्वी SDM कुंदन कुमार के नेतृत्व मे भारी संख्या में कई थानों की पुलिस बल के साथ घण्टों चली छापेमारी इस दौरान जेल के सभी वार्डो में तलाशी ली गई।तलाशी अभियान के क्रम में जेल से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद किए गए।

इनमें तम्बाकू, सिगरेट, USB इलेक्ट्रिक वायर,मोबाइल की 2 बैटरी सहित अन्य सामान शामिल हैं। मामले की जानकारी छापेमारी में शामिल पूर्वी SDM कुंदन कुमार ने दी। वहीं इस छापेमारी दल में शामिल रहे मुजफ्फरपुर के SSP, सिटी SP, पूर्वी SDM, ASP पश्चिमी और कई थानों की पुलिस टीम।

Related posts

Breaking : अपराधी मस्त, पुलिस पस्त !…. अपराधियों ने एक युवक को मारी गोली, दो हफ्ते में दो दर्जन से ज्यादा गोलीबारी ?…

Bihar Now

पटना के पुराने म्यूजियम में लगी आग, अंदर काम कर रहे मजदूरों को निकाला गया बाहर, काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू…

Bihar Now

निश्चय संवाद शुरू होने से पहले “मिथिला” पाग से मंत्री संजय झा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को किया सम्मानित… मिथिला पाग के जरिए एक संदेश देने की कवायद ?……

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो