Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारमनोरंजनराष्ट्रीय

जेडीयू विधायक के बॉडी गार्ड की गुंडागर्दी !… विधायक की मौजूदगी में की एक डिलीवरी बॉय की बेरहमी से पिटाई, मूकदर्शक बने रहे विधायक…

भागलपुर : अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाले गोपालपुर के जदयू विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर विवाद के कटघरे में आ गए है ।ताजा मामला बरारी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां पर विधायक गोपाल मंडल के आवास पर एक फ्लिपकार्ट की डिलीवरी बॉय को विधायक के सामने उनके गार्ड कुणाल बैकुंठ के द्वारा बेरहमी से पीटने के बाद सादे कागज पर उससे सिग्नेचर करवाया गया।

डिलीवरी बॉय किसी तरह वहां से जान बचाकर भागा और सीधे बरारी थाना पहुंचा जहां पर लिखित रूप से आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। बरहाल अब देखने वाली बात यह होगी कि बरारी पुलिस विधायक के खिलाफ कब तक और क्या कार्रवाई करेगी साथ ही डिलीवरी ब्वॉय को कब तक न्याय मिलेगा।

अब सवाल ये भी उठता है कि विधायक होने पर आखिरकार जनता को उसके ही घर के सामने उसके गार्ड के द्वारा डिलीवरी ब्वॉय की पिटाई होती है और विधायक मूकदर्शक बने रहते हैं आखिर विधायक साहब कुछ बोल क्यों नहीं रहे हैं।..

Related posts

बिहार की 8 सीटों पर वोटिंग जारी, दोपहर 1 बजे तक हुई 35.65 प्रतिशत वोटिंग, पटना साहिब में 29.22% …

Bihar Now

नीतीश कैबिनेट की बैठक में कई एजेंडों पर लगी मुहर…. दरभंगा एम्स के लिए प्रस्तावित जमीन पर मिट्टी भराई के लिए 309 करोड़ राशि आवंटित….

Bihar Now

दरभंगा में पीएम के दौरे को लेकर DM व SSP ने किया स्थल का निरीक्षण,चाक- चौबंद सुरक्षा की तैयारियों में जुटा प्रशासन…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो