Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

आकाशीय बिजली गिरने से 2 की मौत, 3 घायल…इलाके में मचा कोहराम…

बिहार के विभिन्न इलाकों के साथ साथ पूर्वी चंपारण जिले में भी लगातार बारिस हो रही है इसी बीच आज सुबह सुबह लोग अपने दिनचर्या में लगे ही थे तभी सिकरहना अनुमंडल क्षेत्र के पचपकडी ओपी थाना क्षेत्र के सपही टोला दाऊद नगर में एक घर पर आफत बनकर ठनका गिरा। ठनका गिरने से एक महिला झलकी खातूनऔर उसकी बेटी मोमिना खातून की मौत हो गई वही तीन लोग बुरी तरह जख्मी भी हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया । इसी बीच स्थानीय लोगो के सहयोग से जख्मी लोगों को गंभीर हालत में ढाका अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सको ने बेहतर इलाज के लिये शहर के सदर अस्पतला में भेज दिया जहा घायलो की स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है । ठनका गिरने से घर में आग भी लग गयी। जिससे लोगो के आशियाने तो राख हो ही गया साथ साथ पशु भी जल गए । इसके अलावे जिले के तुरकौलिया प्रखंड छेत्र में भी ठनका गिरने से मौत होने की बात बताई जा रही है ।

वही जिले के दूसरे छेत्र तुरकौलिया थाना क्षेत्र के कवलपुर कान्ही टोला में ठनका गिरने से मनकेश्वर राम की पत्नी फुलझड़ी देवी की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस व स्थानीय प्रशासन घटना स्थल पर पहुंचकर कार्रवाई में जुटी है…

Related posts

11 प्रखंडों में सघन मिशन इंद्रधनुष टू टीकाकरण का तीसरा चक्र 3 से 13 फरवरी तक…

Bihar Now

नीतीश कैबिनेट की बैठक में कुल 46 एजेंडों पर लगी मुहर… सभी पंचायतों में बनेंगे विवाह भवन, दीदी की रसोई की थाली अब सिर्फ 20 रुपये में…

Bihar Now

1.19 करोड़ की अवैध संपत्ति; बिहार में इंजीनियर के 6 ठिकानों पर EOU का छापा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो