Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में 257 अफसरों का तबादला स्थगित, 24 घंटें के अंदर बदले सरकार के फैसले…

बिहार, पटना
बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने एक दिन पहले स्थानांतरित अधिकारियों के तबादला आदेश को स्थगित कर दिया है। शिक्षा विभाग ने 30 जून को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के स्थानांतरण आदेश को स्थगित करने का पत्र जारी किया है। प्राथमिक शिक्षा निदेशक रणजीत कुमार सिंह ने यह आदेश जारी किया है।हालांकि प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने स्थानांतरण आदेश स्थगित किये जाने की वजह का उल्लेख नहीं किया है।

प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने अपने आदेश में कहा है कि अवर शिक्षा सेवा के अधिकारी जिनका स्थानांतरण 30 जून को किया गया था उसे तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जाता है। बता दें कि जून महीने के अंतिम दिन शिक्षा विभाग ने 257 प्रखंड़ों में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों की पदस्थापना की थी। 24 घंटे के भीतर ही शिक्षा विभाग ने स्थानांतरण आदेश को रद्द कर दिया है

Related posts

Big Breaking : गोलियों की गूंज से थर्राया गोपालगंज, अपराधियों ने एक वकील को मारी गोली…

Bihar Now

बजट की 10 बड़ी बातें…जनता के लिए तोहफे या बजट हैं खोखले ! .. पढ़िए पूरी रिपोर्ट…

Bihar Now

मैथिलानी समूह सखी बहीनपा का छठा स्थापना दिवस का आयोजन, बालगृह के बच्चों के बीच बांटा गया खाने पीने का सामान, कॉपी, कलम इत्यादि…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो