Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

आर्शीवाद यात्रा के दौरान चिराग हुए भावुक, झमाझम बारिश के बीच बढ़ता रहा चिराग का काफिला… चिराग ने कहा – मुझसे जयादा कोई खुशनसीब हो सकता है क्या ?…

लोजपा में मचे घमासान के बीच आज चिराग पासवान ने हाजीपुर से आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की …. आशीर्वाद यात्रा के लिए चिराग के पहुँचते ही सडको पर चिराग समर्थको का हुजूम सडको पर दिखा ….. लेकिन यात्रा की शुरुआत के थोड़ी देर बाद ही झमाझम बारिश शुरू हो गई …. तेज बारिश में चिराग समर्थक सड़क पर डटे रहे , जिसके बाद चिराग पासवान ने झमाझम बारिश के बीच अपना रोड शो जारी रखा …. बारिश में भीगते चिराग का रोड शो और सड़क पर समर्थको का जोश देर तक दिखा ….. मानसून और झमाझम बारिश के बीच कार्यकर्ताओ के जोश को देख चिराग भी गदगद दिखे ….

जनसैलाब को देख चिराग पासवान काफी भावुक हो गए.. उन्होंने कहा कि बताइये मैं खुद क्या बोलू … मैं तो खुद इतना भावुक हो गया हु , न धुप की चिंता की , न गर्मी की चिंता की .. न बरसात की .. और साथ में इस माहौल में लोग खड़े है … जिस व्यक्ति को ऐसा दीवानगी वाला प्यार मिले , तो मुझसे ज्यादा खुशनसीब कोई हो सकता है क्या …

इससे पहले चिराग के रोड शो के दौरान हाजीपुर में भारी जनसैलाब दिखा …. चिराग के हाजीपुर पहुँचने से पहले ही समर्थक सडको पर इल्तजार करते दिखे … कंही घोड़ो की सवारी वाले समर्थको की टोली दिखी तो कंही ढोल मृदंग के साथ समर्थक नाचते गाते दिखे …..

Related posts

IIT से IPS तक के सफर सहित युवाओं को लेकर विकास वैभव ने क्या कुछ कहा, पढ़िए खास इंटरव्यू !…

Bihar Now

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, बिहार में होने वाली है लाखों बहाली…

Bihar Now

अध्यक्ष बनते ही एक्शन में नीतीश कुमार, मिशन 2024 पर कई राज्यों के जेडीयू नेताओं के साथ दिल्ली में की मीटिंग…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो