Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारराजनीतिराष्ट्रीय

समस्तीपुर में जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट, कई घोग घायल…

समस्तीपुर शहर के बारह पत्थर मोहल्ले में जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई है जिसमे कई लोग जख्मी हुए है

बता दे कि नगर थाना क्षेत्र के बारह पत्थर मोहल्ले में जमीनी विवाद को लेकर दूसरे पक्षों के लोगों ने एक बुजुर्ग दंपत्ति के साथ जमकर मारपीट की।

जिसमें दोनों पति – पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, घटना के संबंध में घायल दंपति ने बताया कि उनको अपने पड़ोसी से कई वर्षों से जमीन विवाद चल रहा था। इस विवाद को लेकर मामला कोर्ट में अभी चल ही रहा है। बावजूद इसके पड़ोसियों ने अचानक उनके घर में घुसकर हमला कर दिया, घटना के बाद शोर-शराबा होने के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायल पति पत्नी को सदर अस्पताल समस्तीपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया है। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। वही इस मामले में घायल दम्पति ने कहा कि इस मामले में नगर थाने में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है

, वहीं बताया जा रहा है कि पुलिस ने 2 युवकों को हिरासत में ले कर पूछताछ कर रही है। आपको बता दें कि जिले में भू-माफियाओं, शराब माफियाओं और अपराधियों की समानांतर व्यवस्था कायम है। वहीं जिला प्रशासन एक्शन के नाम पर खानापूर्ति में व्यस्त है। जिले में हो रही अधिकतर आपराधिक वारदातों के पीछे जिले के भू-माफियाओं का हाथ पुलिस के जांच में सामने आती ही है।

अफरोज आलम, बिहार नाउ, समस्तीपुर

Related posts

“सु”शासन की पुलिस इतनी सुस्त क्यों ?… क्या ऐसे काम करती है दरभंगा की पुलिस ?…

Bihar Now

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में 5 कुख्यात गिरफ्तार…

Bihar Now

गरीबों को मिला बिहार सरकार के मंत्रियों का सहारा ! …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो