Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

पटना में पंचायत सचिवों पर लाठीचार्ज, मानदेय मांगने सड़क पर उतरे सचिवों की दौड़ा दौड़ा कर पिटाई…

पटना पुलिस ने पंचायत सचिवों पर लाठीचार्ज किया . मानदेय मांगने सड़क पर उतरे पंचायत सचिवों को पुलिस ने बर्बर तरीके से सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा . दरअसल आज पंचायत वार्ड सचिव संघ पटना में प्रदर्शन करने उतरा था.

विधानसभा मार्च के दौरान वार्ड सचिव अपनी सेवा स्थाई और सामान्य मानदेय की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. इस दौरान गांधी मैदान के पास पटना पुलिस ने उनके ऊपर लाठीचार्ज कर दिया और पंचायत सचिवों को सड़क पर दौड़ा-दौड़कर पीटा. पंचायत सचिवों के ऊपर लाठीचार्ज के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

पंचायत वार्ड सचिव संघ का आरोप है कि सरकार ने पिछले 4 सालों से पंचायत वार्ड सचिव का मानदेय सरकार ने नहीं दिया है. मानदेय नहीं मिलने से नाराज पंचायत वार्ड सचिव आज इसी लिए प्रदर्शन करने और विधानसभा मार्च को लेकर सड़क पर उतरे थे. पटना के गांधी मैदान के पास पुलिस ने पंचायत सचिवों को रोक दिया . गौरतलब हो कि बिहार में तक़रीबन 114691 वार्ड सचिव कार्यरत हैं.

Related posts

राज्य में अब तक 46 लाख से अधिक लोगों को मिला गोल्डन कार्ड…

Bihar Now

Secure Pokies Without Registration

Bihar Now

COVID-19 की प्रसार की रोकथाम हेतु पूर्व मध्य रेल ने किया व्यापक इंतजाम…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो