Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा, घर गिरने से एक ही परिवार के 3 लोगों की दबकर मौत, इलाके में मचा कोहराम…

समस्तीपुर में बीती रात तेज़ बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया हैं। जहां घर गिरने से एक ही परिवार के 3 लोगों की दबकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार उजियारपुर थाना क्षेत्र के पतैली पूर्वी गांव में धमूआ चौक के निकट गुरुवार की सुबह घर गिर जाने से घर के अंदर सोये 3 लोग अंदर दब गए. जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। घटना के संबंध में बताया गया है कि शिवेंद्र चौधरी का पूरा परिवार घर के अंदर सोया हुआ था एवं शिवेंद्र चौधरी खुद घर के बाहर सोये हुए थे। तेज बारिश के दौरान मिट्टी का बना करीब 30 साल पुराना घर गिर गया। जिसके कारण अंदर सोये सुरेंद्र चौधरी की पत्नी करीब 60 वर्षीय मीरा देवी, उनकी बेटी करीब 25 वर्षीय प्रिदर्शिनी कुमारी एवं उनकी करीब 6 वर्षीय नातिन आयुषी घर के गिड़ने से उनकी अंदर ही दबकर दर्दनाक मौत हो गई।
हालांकि, तेज बारिश के कारण उन्हें रात में हादसा की जानकारी नहीं हुई। लेकिन सुबह जब वे उठे तो उन्होंने देखा कि उनका घर गिरा हुआ है और उसके अंदर पूरा परिवार दब चुका है। लगातार तेज आंधी बारिश होने के कारण मिट्टी से बना हुआ यह पुराना घर जर्जर हो चुका था। इस कारण शुक्रवार की देर रात गिर गया और अंदर सोए लोग उसमें दब गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है।

रमेश शंकर के साथ अफरोज आलम, समस्तीपुर

Related posts

Breaking: JDU ने श्याम रजक को पार्टी से दिखाया बाहर का रास्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने की कार्रवाई…

Bihar Now

कोरोना को लेकर नीतीश सरकार को बिहार कांग्रेस की सलाह !…

Bihar Now

एक बार फिर ‘झा’ को MTS उप डाकघर गढ़पुरा की मिली कमान… सर्वसम्मति से बनाया गया अध्यक्ष…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो