Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

बिहार-झारखंड में फिर लहराया रिलायंस जियो का परचम, जून 2021 में जोड़े 5 लाख से ज्यादा ग्राहक…

23 अगस्त को जारी TRAI रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस जियो ने जून 2021 में बिहार टेल्कम सर्किल में सबसे ज्यादा 5,08,149 ग्राहकों को जोड़ा है। इस बढ़त के साथ बिहार-झारखंड में जियो का कंज्यूमर मार्केट शेयर 38.7 फीसदी हो गया है।

ट्राई रिपोर्ट के मुताबिक बीते जून महीने में वोडा-आइडिया समेत पब्लिक सेक्टर की बीएसएनएल को अपने ग्राहकों से हाथ धोना पड़ा है।

मई 2021 में बिहार-झारखण्ड में जियो के 3,30,67,494 ग्राहक थे जो जून में बढ़कर 3,35,75,643 हो गए हैं।

ट्राई की रिपोर्ट बताती है कि जून महीने में एयरटेल ने भी बिहार-झारखंड में 4,83,901 ग्राहकों को जोड़ा है। मई 2021 में एयरटेल के पास 3,56,65,088 उपभोक्ता थे जो जून 2021 में बढ़कर 3,61,48,989 हो गये हैं।

TRAI रिपोर्ट के अनुसार बिहार टेल्कम सर्किल में वोडा-आइडिया को जून 2021 में 3,59,118 मौजूदा ग्राहकों से हाथ धोना पड़ा है। मई में वोडा-आइडिया के पास 1,16,62,759 ग्राहक थे जो जून में घटकर 1,13,03,641 रह गये हैं।

जून 2021 की TRAI रिपोर्ट के मुताबिक पब्लिक सेक्टर की BSNL को भी बिहार सर्किल में 90,471 ग्राहकों को खोना पड़ा है। मई 2021 में बिहार-झारखण्ड में BSNL के 57,36,135 उपभोक्ता थे जो मई में घटकर 56,45,664 रह गए हैं।

बिहार टेल्कम सर्किल में ट्रुली 4G नेटवर्क की बदौलत रिलायंस जियो ग्रहकों को जोड़ने के मामले में लगातार बढ़त बनाए हुए है।

TRAI रिपोर्ट के मुताबिक देश भर ने जियो ने जून 2021 में सबसे ज्यादा 54.6 लाख नये ग्राहकों को जोड़ा है।

Related posts

Popular Pokies Free Signup Bonus No Deposit

Bihar Now

बीजेपी MLA को जान का खतरा, भाजपा के सांसद-विधायक पर ही FIR दर्ज

Bihar Now

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो