Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में बेखौफ अपराधी, अपराधियों ने गमछे से गला घोंटकर ली एक युवक की जान, तफ्तीश में जुटी पुलिस…

समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सुबह-सवेरे खेत में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई है. लोगों को जैसे ही मामले की सूचना मिली तो हड़कंप मच गया. घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है.

मृतक की पहचान जितवापुर बुल्लेचक निवासी रामवृक्ष राय के बेटे प्रभाकर राय के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि आज सुबह प्रभाकर राय का शव घर के ही पीछे खेत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. लोगों को जैसे ही इसकी सूचना मिली तो अफरा-तफरी मच गई. शव के गले में एक लाल रंग का गमछा लपेटा हुआ था.

आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने प्रभाकर की गमछे से गला घोंटकर हत्या की है. उसके शरीर के अन्य हिस्सों पर भी धारधार हथियार से काटे जाने का निशान है. बताया जाता है कि प्रभाकर बीते शाम घर से निकला था लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा. स्थानीय लोगों का कहना है कि वह कुछ दोस्तों के साथ कहीं निकला था. इसके बाद रविवार की सुबह उसका शव घर के पीछे कुछ ही दूरी पर एक खेत में पाया गया.

सुचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस ने पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. परिजनों ने बताया कि पिछले 17 अगस्त 2020 की रात प्रभाकर के बड़े भाई दिवाकर की भी अपराधियों ने तेज हथियार से काटकर निर्मम हत्या कर दी थी. उसका शव मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद ढ़ाब किनारे से बरामद किया गया था. इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

अफरोज आलम, बिहार नाउ, समस्तीपुर

Related posts

4 बच्चों के साथ मां ने खाया जहर, पति से विवाद के बाद उठाई कदम…

Bihar Now

एक महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी…

Bihar Now

समस्तीपुर में गैंगरेप, रेप के बाद हत्या की कोशिश !… ज़िन्दगी और मौत से जूझ रही पीड़िता, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो