Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

वाह, मुखिया हों तो ऐसा…नामांकन करने जाने के दौरान मंदिर के साथ मजार पर किया प्रणाम, पेश की मिसाल… हर तरफ हो रही चर्चा…

मौजूदा दौर में जहाँ देश में राजनीतिक माहौल कई धाराओं में बटा हुआ है खासकर दो धाराओं में हिन्दू और मुस्लिम… ऐसे दौर में अमूमन बहुत कम नेता ऐसे होते हैं, जो सभी धर्मों को साथ लेकर चलते हैं और सभी लोगों के विकास करने में विश्वास रखते हैं… ऐसे ही जननेता हैं बेगूसराय के गढ़पुरा प्रखण्ड के कोरई पंचायत के मुखिया प्रत्याशी व निवर्तमान मुखिया शंभू झा… जिन्होंने आज नामांकन करने जाने के दौरान मिसाल पेश की….

मुखिया प्रत्याशी शंभू झा छठे चरण के पंचायत चुनाव के लिए नामांकन करने निकले.. सबसे पहले उन्होंने मंदिर में  प्रणाम किया और इसके बाद वो मजार पर भी जाकर प्रणाम किया… जिसके बाद इलाके में ये बातें चर्चा की विषय बना रहा…

पंचायत के कुछ लोगों ने मीडिया को बताया कि मुखिया प्रत्याशी शंभू झा अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हैं.. पिछले 5 सालों में इन्होंने क्षेत्र में काफी विकास किया है जिसकी लोग काफी सराहना कर रहे हैं.. इसलिए इस बार भी इनकी जीत मुखिया पद के लिए सुनिश्चित माना जा रहा है…

सबसे बड़ी बातें जो मुखिया प्रत्याशी शंभू झा के बारे क्षेत्र के लोगों ने जो बताया वो है इनकी सादगी… मुखिया प्रत्याशी शंभू झा बेहद सरल व्यक्ति हैं जो मौजूदा दौर में बहुत कम जनप्रतिनिधि ऐसे दिखते हैं.. आज भी मुखिया प्रत्याशी शंभू झा ने पैदल चल कर नामांकन दाखिल करने पहुंचे… मुखिया प्रत्याशी शंभू झा की इस सादगी की चर्चा चहुओर हो रही है..

बिहार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (Bihar Panchayat Chunav) को लेकर प्रत्याशियों में होड़ मची है. चुनाव में नामांकन कराने के लिए प्रत्याशी लंबी-लंबी गाड़ियों से पहुंचते हैं लेकिन बेगूसराय से एक अलग ही नजारा सामने आया है. यहां कोरई प्रखंड में छठे चरण में पंचायत चुनाव है. ऐसे में गढपुरा की कोरई पंचायत से मुखिया पद के लिए नामांकन करने पैदल पहुंचे जिसकी अब हर तरफ चर्चा हो रही है.

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय

 

Related posts

पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में जेडीयू का जलवा… “आज भी छात्र और युवाओं के नायक हैं नीतीश कुमार”…

Bihar Now

लालू यादव को “बेचारा” कहने पर भड़के नित्यानंद राय, बोले – सीएम नीतीश कुमार अपने उस बयान को करें…

Bihar Now

Breaking : बेगूसराय में अनकंट्रोल अपराधी, अभी-अभी एक युवक को फिर मारी गोली, हालत नाज़ुक..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो