Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्य

पंचायत चुनाव की गश्ती के दौरान SSP की गाड़ी पर पथराव, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी…

दरभंगा:-दरभंगा के बहेड़ी प्रखंड में पंचायत चुनाव में गश्ती पर निकले एसएसपी बाबूराम के काफिले पर कुछ लोगों स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया। जानकारी के अनुसार बसकट्टी गांव के बूथ संख्या 308, 308 क और 309 पर कुछ लोगों को एक प्रत्याशी विशेष के समर्थन में मजमा लगाए हुए देख पुलिस ने भीड़ को हटाने की कोशिश की। इस क्रम में आक्रोशित लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर दिया। इस घटना में पुलिस की एक गाड़ी का शीशा टूट गया है। हालांकि किसी को चोट नहीं आई है। मामले में 12 लोगों को पकड़ा गया है।

एसएससी बाबूराम ने बताया कि बसकट्टी गांव के एक बूथ पर एक खास प्रत्याशी के समर्थन में कुछ लोग भीड़ लगाए हुए थे। उसी भीड़ को जब हटाया गया तो लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने कहा कि इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर गाड़ी पर बिठाकर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस के वाहन पर पीछे से पथराव कर दिया। इस घटना में गाड़ी का शीशा टूट गया है हालांकि किसी को चोट नहीं आई है।
उन्होंने कहा कि इस घटना में कुछ महिलाएं भी शामिल थीं। उन्होंने बताया कि पथराव की घटना के बाद कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

 

Related posts

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 23 एजेंडों पर लगी मुहर… बिहार में होगी बंपर‌ बहाली …

Bihar Now

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दोहरे हत्याकांड का दूसरा आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार…

Bihar Now

प्रेम करने में नप गए अधिकारी, शासन ने चला दिया डंडा…निलंबन का आदेश हुआ निर्गत, नगर निगम के उप आयुक्त के पद् पर आसीन थे अधिकारी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो