Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

शराबबंदी वाले राज्य में शराब से मौत, हाय रे “सु”शासन !… गोपालगंज, बेतिया के बाद अब समस्तीपुर में जहरीली शराब से 4 लोगों की मौत, SP ने की पुष्टि…

समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड के रुपौली पंचायत में संदिग्ध हालत में एक साथ चार लोगों की मौत होने के साथ ही आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए। बीमार लोगों को इलाज के लिए अलग-अलग जगहों पर ले जाया गया है। मृतकों में एक बीएसएफ का और एक सेना का जवान भी शामिल है। दोनों छुट्टी में घर आये हुए थे।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम रुपौली में लोगों के बीमार पड़ने और मरने का सिलसिला शुरू हुआ। गांव में व्याप्त चर्चा के अनुसार शुक्रवार शाम तीन से चार बजे के बीच लोगों की तबीयत बिगड़ने का सिलसिला शुरू हुआ। एक-एक कर करीब दस लोगों की तबीयत बिगड़ने से गांव में हड़कंप मच गया।ग्रामीणों के सहयोग से परिजन बीमार लोगों को इलाज के लिए ले गए। बताया गया है सबसे पहले बीएसएफ के जवान विनय सिंह (54) की शाम करीब आठ बजे मौत हुई। उसके बाद एक-एक करके चार ने दम तोड़ा। सेना के जवान मोहन कुमार (27) को परिजन इलाज के लिए दानापुर कैंट ले गए थे। उसकी वहीं इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा मरने वालों में किसान श्यामनंदन चौधरी और वीरचंद्र राय शामिल हैं।

वहीं इलाजरत लोगों में अभिलाख राय, बेंगा राय, सुमन कुमार, दीपक कुमार और कुंदन कुमार का नाम बताया जा रहा है। एक साथ चार लोगों की मौत और आधा दर्जन गंभीर रूप से बीमार पड़ने के बावजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी कहीं हरकत में नहीं दिखें। चर्चा है कि सभी ने गांव में शराब पी थी। जिसके बाद सभी की स्थिति बिगड़ी, लेकिन इसकी पुष्टि करने को कोई तैयार नहीं है।

इस संबंध में पटोरी डीएसपी ओमप्रकाश अरुण ने बताया कि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लेने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की जांच के बाद ही मौत के कारण के बारे में बताया जा सकता है

जय राजपूत, बिहार नाउ, समस्तीपुर

Related posts

नहीं रहे भारत के पूर्व चुनाव आयुक्त टीएन शेषन…

Bihar Now

Breaking : सहरसा में मौत से आक्रोशित लोगों ने हवाई फायरिंग कर जताया विरोध, पुलिस ने आंदोलनकारियों को खदेड़ा..

Bihar Now

नियोजित शिक्षकों का यह कैसा ऐलान, अब फुल तेवर में आया शिक्षा विभाग

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो