Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

मधुबनी के पत्रकार की हत्या की श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने की निंदा, न्याय नहीं मिलने पर राज्य स्तर पर आंदोलन की दी चेतावनी..

अविनाश झा की निर्मम हत्या देश के चौथे स्तम्भ पर हमला है…

पत्रकार हत्या के विरोध में पत्रकार यूनियन ने निकाला कैंडल मार्च…

दरभंगा। मधुबनी के पत्रकार बुद्धिनाथ झा उर्फ अविनाश झा की निर्मम हत्या देश के चौथे स्तम्भ पर हमला है। बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने दरभंगा में सदस्यों की बैठक अध्यक्ष अमरेश्वरी चरण सिन्हा की अध्यक्षता में कर मधुबनी पत्रकार हत्याकांड की कड़े शब्दों में निन्दा की है। संगठन ने बिहार सरकार से इसकी निष्पक्ष जांच कराकर हत्यारों की गिरफ्तारी के साथ मृतक पत्रकार बुद्धिनाथ झा उर्फ अविनाश झा के परिवार को आर्थिक सहायता देने की भी मांग की है। वहीं, लक्ष्मीश्वर पुस्तकालय,लालबाग, दरभंगा में सम्पन्न बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन,दरभंगा की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सरकार और प्रशासन पत्रकारों को सुरक्षा प्रदान करे जिससे पत्रकार अपने कर्तव्यों का पालन निर्भीक व स्वतंत्र रूप से कर सके। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने पत्रकार सुरक्षा कानून को बिहार में लागू करने की मांग को दुहराया। संगठन राज्य और केंद्रीय स्तर पर भी पत्रकारों की सुरक्षा के लिए आंदोलन करेगा। बैठक के अंत में राष्ट्रीय सहारा के ब्यूरो चीफ संजीव कुमार की माँ पूर्णिमा देवी व पत्रकार मनोज झा के असमय निधन पर दोनों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित कर एक मिनट का मोन रखकर शोक व्यक्त किया गया. शशि मोहन भारद्वाज, विजय कुमार श्रीवास्तव, मुकेश कुमार, पुनीत कुमार सिन्हा, उत्तम सेन गुप्ता, प्रवीण कुमार चौधरी, मनीष कुमार सिन्हा, मनोज कुमार, दीपक कुमार झा, प्रवीण कुमार, राकेश कुमार, रवि कुमार, रविकांत ठाकुर, मो.मिन्नतुल्लाह,शकील अहमद,पंकज महासेठ ,राजू सिंह,राम लखन झा,पंकज महाशेठ आदि थे इधर देर शाम मधुबनी पत्रकार हत्याकांड के विरोध में लालबाग स्थित चन्द्रशेखर से भोगेन्द्र झा स्मारक तक मार्च निकाल विरोध प्रदर्शन किया गया और हत्यारो की गिरफ्तारी की मांग राज्य सरकार से की गयी।

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

Free Spins No Deposit Bonus Nz

Bihar Now

बिहार चुनाव से पहले RJD को बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता की बहु ने थामा बीजेपी का दामन

Bihar Now

खोखले साबित हुए पुलिस के दावे, हत्या को सड़क हादसा बता रही थी पुलिस… …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो