Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

“सु”शासन की पुलिस इतनी सुस्त क्यों ?… क्या ऐसे काम करती है दरभंगा की पुलिस ?…

पत्रकार की गाड़ी को चोरी हुए बीत गया 10 दिनों से अधिक का वक्त,अब तक नहीं मिली बाइक..

चोर को जेल भेज कर अपने कर्तव्यों की मानो पुलिस ने कर ली इतिश्री,चोर के जेल जाने के तुरंत बाद केस के अनुसंधानक गए लंबी छुट्टी पर, कहा आने के बाद ही कुछ बता पाऊंगा …

क्या इतने दिनों तक बाइक कर रही होगी पुलिस के आने का इंतजार या फिर खुल गया होगा पुर्जा पुर्जा ?…

दरभंगा,: 7 जनवरी की शाम तकरीबन 6:00 बजे के आसपास जीएम रोड में अवस्थित बिग बाजार के सामने से न्यूज़ टुडे दरभंगा के प्रधान संपादक संतोष दत्त झा की ग्लैमर मोटरसाइकिल BR07AC 5190 चोरी हो गई,श्री झा ने पुलिस को तुरंत फोन पर सूचना दी सारा सीसीटीवी फुटेज बिग बाजार के कैमरे से निकलवा कर पुलिस के मोबाइल पर तुरंत भेजा l

पुलिस की खुशकिस्मती कहें या उस चोर की बदनसीबी 10 तारीख को चोर लहरियासराय में पुलिस के हत्थे चढ़ गया वही टोपी वही जैकेट चोर के शरीर पर मौजूद था जिसे पहने हुए उसने गाड़ी की चोरी की थी चोर ने पुलिस को पूरी तरह से खुलासा करके बता भी दिया कि उसने गाड़ी उठाई बिग बाजार के सामने से और ले जाकर पुपरी थाने के भकरोलिया गांव के रंजीत सहनी को दे दी बदले में उसे 8000रुपये मिले और वह वापस अगली शिकार की तलाश में निकल गया चोर के पकड़े जाने से उत्साहित पुलिस ने तुरंत चारों तरफ छापा मारने की बात भी कही लेकिन आज घटना के 10 दिन बीत गए हैं ..

चोर तो पुलिस के हत्थे चढ़ कर जेल चला गया लेकिन पत्रकार की चोरी हुई बाइक का अब तक कोई पता नहीं चल पाया कांड के अनुसंधान नगर थाना दरभंगा के पुलिस पदाधिकारी मधु सिंह चोर के जेल जाने के तुरंत बाद लंबी छुट्टी पर चले गए फोन पर जब पत्रकार संतोष दत्त झा ने उनसे पूछा तो उन्होंने कहा कि वह छुट्टी के बाद आएंगे तभी कोई अपडेट दे पाएंगे उन्होंने जाने से पहले पेन ड्राइव में सभी फुटेज जरूर मंगवाए पत्रकार ने तुरंत उन्हें उपलब्ध भी कराया लेकिन उसके बाद वे छुट्टी पर चले गए कहा उन्होंने कि आने के बाद ही अब कोई अपडेट दे पाएंगे l सवाल बड़ा यह है कि क्या वह बाइक इंतजार कर रही होगी पुलिस के रहनुमाओं के आने का 10 दिन बाद भी या फिर उसका खुल गया होगा पुर्जा पुर्जा…

Related posts

G-20 सम्मेलन में ‘सभी के लिए सामाजिक सुरक्षा’ तथा ‘महिला और रोजगार’ विषय पर चर्चा, भारत सहित 28 देशों के 173 प्रतिनिधि लेंगे भाग …

Bihar Now

NMCH से मरीज लापता हो जाने के मामले को लेकर चिराग पासवान ने सीएम को लिखा पत्र..

Bihar Now

“समाधान यात्रा” पर निकल रहे हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार… 4 जनवरी से 7 फरवरी तक बिहार के तमाम प्रस्तावित जिलों में करेंगे यात्रा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो