Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

वैशाली में भीषण हादसा, आग की लपेटे में जिंदा जली लड़की,कई घर सहित लाखों की संपत्ति जलकर खाक..

वैशाली : नूतन घर में घुसी थी अपने छोटे-छोटे पांच भाई बहनों और मां को आग से बचाने सभी को बचा भी लिया मगर खुद झुलस कर काल के गाल में समा गई घटना वैशाली जिले के पटेढ़ी बेलसर प्रखंड अंतर्गत मनोरा गांव का है जहां बीते देर रात अचानक आए आंधी-तूफान के कारण गांव के पास से गुजर रहे.. घटना गुरुवार देर रात की है..

हाई टेंशन वायर के टकराने से चिंगारी निकलकर उसके मकान पर जा गिरा और देखते ही देखते आसपास के दर्जनों घर इसके चपेट में आ गए पूरा माझी टोला धू-धू कर जलने लगा लोग घर से भागने लगे पूरा माहौल अफरा-तफरी का हो गया था

कोई घर से अपना सामान निकाल रहा था तो कोई अपने घर से लोगों को बाहर निकालने में जुटा था इसी क्रम में मांझी टोला में रहने वाले शंकर माझी की 15 वर्षीय बेटी नूतन अपने पांच छोटे छोटे भाई बहनों को जलते घर से निकालने में जुटी थी किसी तरह उसने अपने मां समेत चारों भाई बहनों को आग से बचाकर निकाल दीया मगर खुद उसी आग में झुलस गई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई मौत की खबर मिलते ही कोलाहल मच गया वहीं घटना की जानकारी मिलते हैं स्थानीय बेलसर ओपी पुलिस और दमकल की गाड़ी पहुंच कर आग बुझाने में जुट गई .

घंटों मशक्कत के बाद किसी तरह दमकल ने आग पर काबू पाया, वही राहत की बात यह रही कि आग जलने के दौरान बारिश भी आ गई जिससे आग बुझाने में थोड़ी मदद मिल सकी बताया जा रहा है कि इस अग्निकांड में लगभग दो दर्जन घर जलकर खाक हो गए लाखों की संपत्ति नष्ट हो गई और 100 से अधिक लोगों के सर से छत उजर गया

इस कड़ाके की ठंड और बारिश में इन सभी लोगों का कोई ठिकाना नहीं है किसी तरह अग्नि पीड़ित सैंकड़ो लोग आसपास के इलाकों में किसी तरह रहने को मजबूर तो है ही साथ नहीं आपदा राहत के इंतजार में भी हैं कि कहीं कोई जनप्रतिनिधि या पदाधिकारी पहुंचकर उनकी मदद करेंगे.. .

Related posts

महागठबंधन सरकार के पूरे हुए एक साल… सत्तापक्ष ने बताया “जनता”राज, विपक्षी ने करार दिया “जंगल” राज….

Bihar Now

70वीं BPSC PRELIMS परीक्षा का रिजल्ट ऑउट, चाणक्य आईएस एकेडमी का जलवा कायम, कई छात्रों ने लहराया परचम, MAINS के लिए स्पेशल क्रैश कोर्स 10th फरवरी 2025 से…

Bihar Now

नहाने के दौरान डूब गए 5 बच्चे, 4 की मौत, एक की बची जान… इलाके में कोहराम..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो