Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

“आक्रोश” की आग में उबल रहा दरभंगा, कहाँ हैं दरभंगा के दरिंदे ?… प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन व आगजनी जारी..

दरभंगा : जिंदा जलाने के मामले में तीन लोगों की मौत को लेकर दरभंगा बंद का असर दिखना शुरू हो गया है… दरभंगा के आयकर चौराहा सहित कई चौराहों पर जमकर बवाल जारी है.. इस दुखद घटना के विरोध में लोग सड़कों पर हैं..दरभंगा भू-माफिया द्वारा ज़िंदा जलाकर 3 लोगों की जान लेने के विरोध में दरभंगा में बवाल हो रहा है..

जगह जगह आगजनी,प्रदर्शन,शहर अस्तव्यस्त,माले,राजद, जाप,भाकपा माले का आक्रोश पूर्ण दरभंगा बंद ..NH-57 सहित आयकर चौक,कोतवाली चौक, लहेरियासराय टॉवर जाम  कर दिया गया है..

दरभंगा के आयकर चौराहा पर टायर जलाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है.. भाकपा माले और जाट पार्टी की ओर से दरभंगा बंद का असर दिखना शुरू हो गया है..

वहीं CPI के वरीय नेता राजीव चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मुख्य आरोपी कि जब तक गिरफ्तारी नहीं होती है और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई जब तक नहीं होती है तब तक जन आक्रोश जारी रहेगा..

बता दें कि दरभंगा के नगर थाना एसीजेएम रोड में भू माफियाओं ने 10 फरवरी की देर शाम एक परिवार को जिंदा जलाने का प्रयास किया था, जिसमें 3 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई है ,जिसके बाद लोगों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है..

सुभाष शर्मा, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

Australian Mobile Casino No Deposit Bonus

Bihar Now

RJD में टूट के संकेत! दावा- 15 से 16 विधायक मारेंगे पलटी…

Bihar Now

बिहार के सासाराम से शुरू हुई आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, तेजस्वी यादव हुए शामिल, गाड़ी ड्राइव करते दिखे तेजस्वी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो