Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

गया : स्कूल में पीट पीटकर एक छात्र की हालत गंभीर, मौत….शिक्षक पर परिजनों का गंभीर आरोप.. आखिर कैसे हुई स्कूल में बच्चे की मौत ?…

बिहार के गया से शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज खबर आ रही है। जल्लाद की तरह एक बच्चे की जान ले ली विद्यालय प्रबंधन ने। पूरा मामला गया के जीडी गोयनका स्कूल का है।

गया पटना मार्ग पर रसलपुर गांव के नजदीक स्थित जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र कृष प्रकाश के तथाकथित बेरहमी से पिटाई के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल प्रबंधन पर कृष प्रकाश के परिजनों ने एफ आई आर दर्ज स्थानीय थाने में करवाया है

। कृष प्रकाश के परिजनों ने बताया कि आज स्कूल से लौटने के क्रम में अचानक विद्यालय में 4 छात्रों को बुलाया गया , जहां सभी छात्रों की बेरहमी से पिटाई की गई। इस घटना के बाद वापस बस में लौटने के क्रम में आठवीं कक्षा का छात्र कृष प्रकाश की मौत हो गई। कृष का भाई भी छात्रों की पिटाई के वक्त मौजूद था। मृतक का भाई ने बताया कि छात्रों की हो रही पिटाई से बच्चे चिल्ला रहे थे। बस में बैठने के बाद कृष कुमार गुस्से से लाल था , लेकिन कुछ भी बोल नहीं पा रहा था।

परिजनों ने बताया कि कभी भी किसी से भी अनायास बातचीत नहीं करता था। अत्यंत सीधा और सरल स्वभाव का कृष प्रकाश की बेरहमी से पिटाई के बाद उसकी मौत हो जाने के बाद जी डी गोयनका विद्यालय प्रबंधन सकते में आ गया है। मामले को दर्ज कर पुलिस छात्र की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत की जांच के लिए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ईधर 14 वर्षीय आठवीं कक्षा का छात्र कृष की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। आज अहले सुबह कृष प्रकाश हंसते खेलते स्कूल गया था , लेकिन परिवार वालों को क्या पता था कि वापस उसकी लाश आएगी।

Related posts

BPSC 69वीं PT परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, 346 पदों पर इस दिन से शुरू होगा आवेदन…

Bihar Now

मुख्य सचिव ने विकास की विभिन्न योजनाओं का किया स्थल निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश…

Bihar Now

सहरसा में दूषित पानी पीने को लोग मजबूर,पानी टंकी बंद होने से ग्रामीणों में आक्रोश

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो