Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : बिहार में बेखौफ अपराधी, वैशाली में स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, मचा कोहराम..

वैशाली में अपराधी बेख़ौफ़ होकर गंभीर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में बेखौफ अपराधियों ने स्वर्ण कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी है। दुकान बंद कर घर लौट रहे आभूषण व्यवसायी कन्हैया साह को अज्ञात अपराधियों ने दो गोली मारी, जिससे व्यवसायी की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने लूटपाट के दौरान घटना को अंजाम दिया है।

घटना सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी अदलबाड़ी की है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि कन्हैया साह का सोने चांदी की दुकान दिग्घी में है और हर रोज की तरह देर शाम दुकान बंद कर अनजानपीर स्थित अपने घर लौट रहा था। तभी रास्ते मे अपराधियों ने उसे गोली मार दी। परिजनों ने बताया कि वह साइकिल से ही दुकान जाया करता था। परिजनों ने बताया कि कन्हैया के घायल होने और अस्पताल में भर्ती होने की सूचना व्हाट्सएप से मिली थी और अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि गोली मारकर कन्हैया की हत्या कर दी गई है।

स्वर्ण दुकानदार के घरवालो ने लूटपाट के दौरान हत्या की आशंका जाहिर की है। घटना के बाद परिजनों का हाल बेहाल है वही पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने में जुट गई है। इस बाबत एसडीपी सदर राघव दयाल ने बताया कि नाकेबंदी कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Related posts

सहरसा में ओपी प्रभारी सहित 4 पुलिसकर्मी निलंबित, रिश्वत लेते वायरल वीडियो पर बड़ी कार्रवाई ….

Bihar Now

बिहार सरकार की निष्क्रियता के कारण नही खुल रही केंद्रीय विद्यालय – जिशु

Bihar Now

पटना के सबसे बड़े दवा मंडी में दिनदहाड़े लूट की कोशिश… अपराधियों के मंसूबे पर पुलिस ने फेरा पानी… एक गिरफ्तार, दो मौके से फरार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो