Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

भागलपुर बम ब्लास्ट मामले को लेकर DGP का बड़ा बयान, थानाध्यक्ष को तत्काल किया गया निलंबित, जांच जारी…

पटना : भागलपुर बम विस्फोट मामले में बिहार के डीजीपी एसके सिंघल ने प्रेस वार्ता कर इस मामले की जानकारी दी डीजीपी ने कहा लगभग 11:30 बजे रात को बम विस्फोट हुआ जिसमें 14 लोगों की मौत हुई है और 10 लोग अभी घायल है जिन का इलाज भागलपुर मेडिकल अस्पताल में चल रहा है
तीन घर धराशाई हुए हैं
घटनास्थल के नजदीकी थाना ततारपुर के थानाध्यक्ष संजय कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है
पुलिस ने घटना के मामले में उनको लापरवाह पाते हुए यह कार्रवाई की है
डीजीपी ने कहा जिन घरों में विस्फोट हुआ है वह घर में पटाखा बनाने का काम कई वर्षों से चल रहा था ।घरवका मालिक मोहम्मद आजाद है। उससे पहले लीलावती देवी थी। जो की वर्षो से पटाखा बनाती थी। वहीं आजाद ग्रिल का दुकान चलाता था।
इस घटना से पूर्व 2002 में भी उसी घर में ऐसा विस्फोट हुआ था
इन घरों में बिना लाइसेंस के पटाखे बनाए जा रहे थे
इतने भारी मात्रा में पटाखा बनाने का बारूद कहा से आया यह पुलिस प्रशासन पर बड़ा सवाल खड़ा करती है..

हालांकि इन सभी बिंदुओं पर जांच करने का आश्वासन डीजीपी ने दिया है डीजीपी ने कहा पहले हमारा ध्यान रेस्क्यू ऑपरेशन पर था अब रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो जाने के बाद सारे बिंदुओं पर एक-एक कर जांच की जाएगी और जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई किया जायेगा।

 

Related posts

Big Breaking : दरभंगा के स्कूल के गेट में दौड़ा करंट, एक छात्रा की मौके पर ही मौत, 9 की हालत गंभीर..

Bihar Now

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 9 एजेंडों पर लगी मुहर …

Bihar Now

Big Breaking : लॉक डाउन के बीच बिहार में बेखौफ अपराधी, पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या……

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो