Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारराष्ट्रीय

बार- बालाओं के साथ ठुमके लगाते दिखे जन-प्रतिनिधि… आस्था के नाम पर अश्लील डांस क्यों ?…

आधे दर्जन से अधिक मुखिया और जिलापरिषद ने जमकर नर्तिकी पर पैसे लुटाए और रातभर डांस किए।

टेटिया बंबर के देवहरा मंदिर का मामला।

SDPO ने कहा वायरल वीडियो की जांच कर दोषियों पर होगी कारवाई, सम्बंधित थाना कर रहा है इसकी जांच।

मुंगेर के टेटिया बंबर प्रखंड में महाशिवरात्रि के मौके पर संस्कृति कार्यक्रम के आयोजन में बार बालाओं को डांस कार्यक्रम की गई,जिसमे जनप्रतिनिधियों ने जमकर बारबालाओं के साथ डांस किया और नृतकी पर पैसे लुटाए गए, आधे दर्जन से ऊपर मुखिया और जिलापरिषद सदस्य ने नृतकी के शरीर पर पैसे लुटाए और ठुमके लगाए।

इस कार्यक्रम की वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगो के बीच चर्चा भी बना हुआ है।
मुंगेर जिले के टेटिया बंबर प्रखंड के देवघरा स्थित बाबा उचेश्वर नाथ महादेव मे महाशिवरात्रि को लेकर चार दिवसीय देवघरा मेला  समापन के आखिरी दिन बीती रात्रि में जन-प्रतिनिधि के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें टेटीया बंबर प्रखंड के जिला परिषद सदस्य ओम प्रकाश यादव अपनी गरिमा को भूल कर मंच पर नर्तकियां  के साथ अश्लील डांस करते नजर आए। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

जिला परिषद सदस्य के द्वारा महिला डांसरों के साथ अश्लील डांस एवं पैसे बांटने को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है मंच पर प्रखंड क्षेत्र के आधे दर्जन से अधिक मुखिया एवं मुखिया प्रतिनिधि पूर्व जिला परिषद सदस्य ने भी मंच पर विराजमान रहे है वैसे में फूहड़ अश्लील डांस पर अपने आप पर काबू नहीं रख सके जिला परिषद सदस्य ओम प्रकाश यादव और डांस करने लगे और अश्लील डांस पर पैसे लुटाने लगे थे । चार दिवसीय मेले का उद्घाटन तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजीव कुमार सिंह ने फीता काटकर किया था वही बजट सत्र के दौरान ही देवघरा को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए ध्यानाकर्षण सवाल भी उठाए थे जिस में जानकारी दी गई थी की पर्यटन विभाग की ओर से देवघरा को विकसित करने के लिए प्राक्कलन तैयार करने की स्वीकृति दी गई है ऐसे में मेला के दौरान बीते वर्ष भी अश्लील डांस का प्रदर्शन किया गया था।

जनप्रतिनिधियों के द्वारा अश्लील डांस किए जाने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है झेत्र में एक और सरकार महिला सशक्तिकरण की बात करती है तो वही महिलाओं के साथ ठुमके लगाते जनप्रतिनिधि अश्लील डांस कर उनकी गरिमा को तार-तार कर रहे हैं।

वही इस मामले में खड़गपुर एस डीपीओ राकेश कुमार ने कहा कि वायरल वीडियो की सत्यापन किया जा रहा है और इस कार्यक्रम की परमिशन लिया गया है कि नही थानों के द्वारा सम्बंधित थानों को हमने इसकी सूचना दे दी है अगर इस कार्यक्रम की परमिशन नही ली गई गई और कार्यक्रम इस तरह की हुई है तो धारा 188 का मामला बनता है जो थानों में दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।ऐसे सम्बंधित थाना को जल्द ही जांच कर करवाई करने का आदेश हमने दे दिया है।
इधर टेटिया बंबर थाना के थानाध्यक्ष ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और इस कार्यक्रम कराने के लिए हमारे थानों के द्वारा परमिशन नही लिया गया है अभी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

मनीष कुमार, बिहार नाउ, मुंगेर

Related posts

क्या सुशांत सिंह राजपूत की मौत का “इंसाफ” बना BJP का चुनावी हथकंडा ?…

Bihar Now

मानव श्रृंखला सफल बनाने हेतु डीएम ने निकाली मशाल जुलूस…

Bihar Now

दरभंगा में सरेराह फायरिंग, एक राहगीर सहित तीन लोगों को लगी गोली… जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो