Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारमहाराष्ट्रराष्ट्रीय

दरभंगा में हिंसक झड़प के खिलाफ हल्लाबोल, सड़कों पर उतरे दवा व्यवसायी….

बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है जहां दवा दुकानदारों का गुस्सा फूट पड़ा है..दवा दुकानदार मेडिकल छात्रों के द्वारा हिंसक उपद्रव का विरोध करते हुए सड़कों पर उतर आए हैं..

व्यवसायियों ने नाका नंबर 6 के पास सड़क जाम कर विरोध जताया है..तमाम दवा व्यवसाई शहर के दवा दुकान बंद का आह्वान किया है..दवा व्यवसायियों का कहना है आरोपी की गिरफ्तारी व उचित कार्रवाई नहीं होने तक ये सिलसिला जारी रहेगा…

बता दें कि शुक्रवार देर रात मेडिकल छात्रों और दवाइयों के बीच जमकर झड़प हुई है जिसके बाद दरभंगा मेडिकल कॉलेज इलाका धन क्षेत्र में तब्दील हो गया आरोप है कि मेडिकल छात्रों ने कई स्थानीय दुकानों आसपास की मकानों सहित कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया .. आग लगाने से 4 लोग झुलस गए जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है..इसी को लेकर स्थानीय दवा व्यवसायियों के बीच काफी नाराजगी है..

स्थानीय दवा व्यवसायियों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही भी इस घटना को अंजाम देने के लिए काफी था..घंटों चली यह वारदात के बाद भी पुलिस मौके पर ससमय नहीं पहुंची जिसके कारण यह मामला और ज्यादा बढ़ गया, यह आरोप स्थानीय दवा दुकानदारों की है..

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

नीतीश कुमार की जेडीयू के मुस्लिम नेताओं संग बैठक, जातीय गणना के बाद आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा

Bihar Now

House Of Pokies Withdrawal Review

Bihar Now

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो