Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद से बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मांगा इस्तीफा, भारी विरोध का करना पड़ा सामना…

पटना : मसौढ़ी में डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद को बीजेपी कार्यकर्ताओं का विरोध झेलना पड़ा। बताया जा रहा है कि डिप्टी सीएम विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक करके वापस लौट रहे थे, तभी बीजेपी कार्यकर्ता उनसे उलझ गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमारी मांग को नहीं सुनी जा रही है। इस दौरान कार्यकर्ता कफी नाराज दिखे। यहां तक उन्होंने डिप्टी सीएम से इस्तीफे तक की मांग कर ली।बीजेपी के कार्यकर्ता कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने उनसे लिखित आवेदन की मांग की। इसको लेकर कार्यकर्ताओं ने कहा कि कई बार पार्टी कार्यालय में लिखित शिकायत की गई है, लेकिन आजतक कोई एक्शन नहीं लिया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। सभी आगबबूला होकर उपमुख्यमंत्री को ही जमकर खरी खोटी सुनाने लगे।बीजेपी के कोटे से बिहार के उपमुख्यमंत्री बने तारकिशोर प्रसाद से मसौढ़ी में उनके ही कार्यकर्ता उलझ पड़े और जमकर उन्हें खरी-खोटी सुना दी। बीजेपी के मंडल अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि पार्टी कार्यालय में कई बार पदाधिकारियों की मनमानी को लेकर आवेदन दिया गया है। बावजूद अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में हम सभी कार्यकर्ताओं को जब मान सम्मान नहीं मिल रहा है तो हम सब क्या करेंगे? ऐसे में कार्यकर्ताओं ने कहा कि उपमुख्यमंत्री हम सभी का इस्तीफा ले लें या खुद इस्तीफा दें। हालांकि जब कार्यकर्ताओं को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया तब जाकर मामला शांत हो सका।

Related posts

आपसी विवाद में पीट- पीटकर एक युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

नीतीश कुमार के मंत्री ने बयां की अपनी बेबसी, कहा – बात नहीं सुनते गृह जिले के SSP…कार्यकर्ताओं के सामने छलका दर्द..

Bihar Now

Chhath puja 2023: सरकारी टीचरों और हेडमास्टरों की छुट्टी कैंसिल, केके पाठक का सख्त आदेश…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो