Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

बेगूसराय में फिर दोहराया गोलीकांड !….हवा हवाई साबित हुए पुलिस के दावे.. “सु”शासन का इकबाल खत्म ?…

बेगूसराय में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने 13 सितंबर जैसी घटना को अंजाम देने की कोशिश की। अपराधियों ने आज मटिहानी थाना क्षेत्र के खोरमपुर ढाला के समीप दहशत फैलाने के लिए जमकर गोलीबारी की। बताया जा रहा है कि आज दो स्कूटी पर सवार चार अपराधियों ने खोरमपुर ढाला के समक्ष बेवजह गोलीबारी की एवं मौके से फरार हो गए ।

गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि उक्त घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न जगहों पर छापेमारी शुरू कर दी है एवं मोबाइल लोकेशन के आधार पर अपराधियों की खोजबीन कर रही है । लेकिन अभी तक पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी है।

गौरतलब है कि 13 सितंबर को भी अपराधियों ने बछवारा थाना क्षेत्र से लेकर चकिया थाना क्षेत्र तक जमकर गोलीबारी की थी जिसमें 10 लोग घायल हुए थे जिसमें एक की मौत हुई थी।

सबसे बड़ा सवाल कि एक सप्ताह के भीतर ये दूसरी वारदात कैसे और क्यों ?…

वारदात के बाद पुलिसिंग पर उठे सवाल ?…

अपराधियों में खाकी का खौफ खत्म क्यों ?…

नीतीश कुमार के “सु”शासन का इकबाल खत्म ?…

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय
– ग्रा्

Related posts

Breaking : DMCH से पारस हॉस्पिटल दरभंगा रेफर किए गए पप्पू यादव, अचानक बिगड़ती तबियत को लेकर लिया गया फैसला..

Bihar Now

Nitish Kumar : 76 वें वर्ष के हुए CM नीतीश कुमार; जानें बिहार स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड की नौकरी छोड़ कैसे किया राजनीति में एंट्री; इस छवि के पीछे का राज जानें…

Bihar Now

नए प्रधान स्वास्थ्य सचिव कुमावत ने किया पदभार ग्रहण..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो