Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहार

दरभंगा में बाबा नागार्जुन की पुण्यतिथि पर अपराजिता-2 का हुआ आयोजन, नामचीन कवियित्रियों ने कविता पढ़ दी श्रद्धांजलि, साथ ही महानधरती को किया नमन…

मैथिली एवम हिंदी के मूर्धन्य साहित्यकार वैद्यनाथ मिश्र यात्री नागार्जुन की पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गाँव तरौनी(बड़ी) में बाबा की धर्मपत्नी के नाम अपराजिता -2 का आयोजन शनिवार को हुआ l
बाबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्ज्वलन के साथ प्रारम्भ हुए कार्यक्रम में नामचीन कवियित्रियों ने अपनी कविता पाठ करते हुए अपनी श्रद्धा निवेदित की l
इस अवसर पर वंदना शांति द्वारा लिखित सामंती जेब में यात्री के कवर पृष्ठ का अतिथियों ने लोकार्पण किया l
आगंतुकों का स्वागत करते हुए अपने सम्बोधन में संयोजक संतोष मिश्रा ने सभी अतिथियों एवं कवियित्रियों का आभार जताते हुए कहा कि लगातार दूसरे वर्ष आप सभी ने इस कार्यक्रम में पहुँचकर इसकी शोभा बढ़ाई है l
बी. वी. शांति फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सह संयोजिका वंदना मिश्रा ने सभी कवियित्रियों को नारी शक्ति का प्रतीक बताते हुए अतिथियों का अभिनन्दन किया और उन्हें यात्री गमछा एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया l उन्होंने कहा कि बाबा के विराट व्यक्तित्व के पीछे उनकी धर्मपत्नी अपराजिता का बड़ा योगदान रहा है l
सदस्य सुभाष झा ने अतिथियों का सम्मान करते हुए उपस्थित होने के लिए उनका आभार जताया l
विशिष्ट अतिथि के तौर पर अमेरिका से पधारीं माला झा एवम मिथिलावादी पार्टी के शरद झा को भी सम्मानित किया गया l
आयोजन समिति की ओर से मीडिया प्रभारी सन्तोष दत्त झा ने सबका आभार जताते हुए आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति की ओर से धन्यवाद दिया l कार्यक्रम जी अध्यक्षता संयुक्त रूप से सुनीता झा एवं लक्ष्मी सिंह झा ने की जबकि मंच संचालन रानी झा ने किया l इससे पूर्व निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन ताज हॉस्पिटल की ओर से ग्यासुद्दीन मुखियाजी द्वारा किया गया l
कविता पाठ करने वालों में बेबी यादव, स्वर्णिम किरण,अंजली,मालती मिश्रा, भारती रंजन कुमारी,इंदु कुमारी,प्रतिभा स्मृति,सबिता झा सोनी,दिव्या चौधरी,ऋतु प्रज्ञा ,पूनम कुमारी झा, मुन्नी मधु,विभा कुमारीं,नीलम झा समेत कई कवियित्रियाँ शामिल थीं ल

Related posts

Breaking : पारस अस्पताल हत्याकांड का आरोपी तौशिफ गिरफ्तार, अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी …

Bihar Now

आरक्षण के मुद्दे को लेकर दलित विधायकों की बैठक पर शिवचंद्र राम का बयान,कहा – आरक्षण के लिए शुरू से आरजेडी ही लड़ रही है लड़ाई…

Bihar Now

नापे गए लॉक डाउन की धज्जियां उड़ाने वाले डीएसपी,शिक्षा मंत्री के PA के घर मछली-भात भोज में शामिल होने को लेकर हुई कार्रवाई…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो