Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पटना के जेठुली गोलीकांड पर मंत्री समीर महासेठ का अजीबोगरीब बयान ,कहा- महंगाई और बेरोजगारी के कारण हुई हत्याएं

पटना के जेठुली में गोलीकांड की घटना ने नीतीश कुमार की सुशासन वाली सरकार पर सवाल खड़ा कर दिया है। नदी थाना क्षेत्र के जेठुली में हुई हिंसा में अबतक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले दो दिनों के दौरान फायरिंग, आगजनी और पथराव की घटना से इलाके में माहौल तनावपूर्ण है। हालांकि, नीतीश कुमार की सरकार में मंत्री समीर महासेठ आपसी वर्चस्व को लेकर हुई इस को हिंसा की वजह महंगाई और बेरोजगारी को मानते हैं।

बिहार के उद्योग मंत्री समीन महासेठ का यह अजीबोगरीब बयान मंगलवार को सामने आया है। उन्होंने जेठुली में हिंसा को लेकर कहा कि लोगों में आक्रोश है। सरकार की तरफ से रोजी-रोजगार देने की नीति है। अगर केंद्र की तरफ से बिहार में दो करोड़ रोजगार दिया जाता, तो ये नहीं होता। बेरोजगारी के कारण लोग आक्रोशित हैं। समीर महासेठ ने आगे कहा कि सभी का इनकम घट रहा है। महंगाई बढ़ रही है।

आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर महासेठ ने कहा कि जो दोषी होंगे उन्हें 24 घंटे के भीतर दबोच लिया जाएगा। सबकी गिरफ्तारी होगी, नहीं तो बिहार छोड़ना पड़ेगा। मंत्री ने कहा कि डीजीपी के नेतृत्व में कानून अपना शिकंजा इस तरह कसेगा कि गलत करने वाले भविष्य में गलती नहीं करेंगे।

एक तरह से देखा जाए तो यह कहना गलत नहीं होगा कि बिहार के उद्योग मंत्री ने राज्य सरकार के सिर से नाकामी का बोझ यह कहकर उतारने की कोशिश की है कि केंद्र की तरफ से महंगाई और रोजगारी बढ़ी रही है, इसलिए अपराध भी हो रहे हैं।

Related posts

Low Deposit New Pokies Online

Bihar Now

पत्रकारों के सवाल के जवाब देने के बजाए पत्रकार पर ही भड़के नीतीश कुमार…

Bihar Now

फेम इंडिया- एशिया पोस्ट “50 उमर्दा विधायक सर्वे 2020…अब्दुल बारी सिद्दीकी,संजय सरावगी सहित कई विधायक को मिला सम्मान…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो