Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

पटना में रहस्यमयी ढंग से गायब डॉक्टर की तलाश गंगा में कर रही SDRF , पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल ?…

पटना में हुए एक डॉक्टर संजय कुमार की अपहरण ने सुशासन सरकार पर सवाल खड़े कर दिए हैं… हालांकि इस मामले में NMCH के अपहृत डॉक्टर संजय कुमार की तलाश SDRF की टीम गंगा में कर रही है… डॉक्टर संजय कुमार के गायब हुए 48 घंटे से ज्यादा वक्त बीत जाने के बाद अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं.. डॉक्टर संजय के परिजन अनहोनी की आशंका से भयभीत हैं…

बता दें कि पटना से मुजफ्फरपुर जाने के लिए डॉ. संजय कुमार 1 मार्च की शाम 7 बजे निकले थे। लेकिन ना तो वे मुजफ्फरपुर पहुंचे और ना ही पटना ही लौटे। उनकी कार गांधी सेतु पुल से बरामद किया गया है। लेकिन डॉक्टर का पता अब तक नहीं चल पाया है। परिजन अपहरण की बात कह रहे हैं और डॉ. संजय की सकुशल बरामदगी की मांग कर रहे हैं। आईएमए ने भी पुलिस से इस मामले की जांच की मांग की है।

अगवा डॉ. संजय कुमार की पत्नी प्रोफ़ेसर सलोनी कुमारी ने बताया कि बुधवार की देर शाम 7 बजकर 42 मिनट पर उन्होंने अपने पति से बात की थी। तब डॉ.संजय कुमार ने बताया था कि वे जाम में फंसे हुए हैं लेकिन कुछ घंटों के बाद फिर दोबारा डॉक्टर साहब से संपर्क किया गया। लेकिन उन्होंने मोबाइल नहीं उठाया। जिसके बाद बुधवार की देर रात अपनी बड़ी बहन आईएएस डिंपल वर्मा (यूपी कैडर) और जीजा प्रशांत कुमार (एडीजी लॉ एंड ऑर्डर) उत्तर प्रदेश कैडर को घटना की सूचना दी।

जिसके बाद डॉ. संजय के मोबाइल नंबर को सर्विसलांस पर रखा गया। पटना के एसएसपी और मुजफ्फरपुर के एसपी से भी संपर्क किया गया। पटना के पत्रकार नगर थाने को इसकी लिखित सूचना दी गई। जिसके बाद डॉ.संजय कुमार की कार पटना के महात्मा गांधी सेतु पुल के 46 नंबर पाया के पास से बरामद किया गया। कार की दूसरी चाबी से जब कार को खोला गया तो अंदर से दोनों मोबाइल और चश्मा मिला। डॉक्टर संजय के अचानक गायब होने से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।

परिजन डॉक्टर संजय के अपहरण की बात कह रहे हैं। अब तक उनका अता पता नहीं चल पाया है। पटना सिटी एसपी संदीप सिंह ने बताया है कि यह मिसिंग का मामला है। पत्रकार नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आस-पास में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है। डॉक्टर संजय कुमार के मोबाइल नंबर की सीडीआर भी निकाली गई है जिसकी जांच की जा रही है। पटना पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

 

Related posts

NEET पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड के लिए तेजस्वी के PS प्रीतम ने बुक करवाया था रूम’, बिहार डिप्टी CM का बड़ा दावा…

Bihar Now

बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने मैथिली पुत्र प्रदीप की मौत पर व्यक्त की शोक संवेदना,माटी पुत्र के कृत को संजोने के लिए करेंगे हर संभव प्रयास

Bihar Now

आपसी विवाद में जमकर गोलीबारी, दो जख्मी, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो