Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

Breaking : पटना में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी को मारी गोली, घटना के बाद मौके से फरार अपराधी..

पटना में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए SSP राजीव मिश्रा ने आज क्राइम मीटिंग की है..जिसके चंद घंटे बाद ही बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है …जिले में बदमाशों के हौंसले कितने बुलंद हैं इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दिनदहाड़े पटना के अति व्यस्त इलाके में बदमाशों ने पुलिसकर्मी को गोली मारकर मौके से फरार हो गया..

घटना जिले के पत्रकार नगर थाना का बताया जा रहा है.. जानकारी के मुताबिक, वाहन चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिसकर्मी को जांघ में गोली मार दी और मौके से फरार होने में कामयाब रहा … जिस सिपाही को अपराधियों ने गोली मारी है, उसका नाम रामावतार बताया जा रहा है.. घायल सिपाही को पटना के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है…

दिनदहाड़े पटना में पुलिसकर्मी को गोली मारने की घटना ने पुलिस महकमे में खलबली मचा दी है.. हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है …

पटना एसएसपी राजीव मिश्रा घायल सिपाही से मिलने से अस्पताल पहुंचे.. इसके बाद घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी लेते हुए जल्द आरोपी की गिरफ्तारी के सघन छापेमारी की बातें कही ..

 

Related posts

Breaking : इंतज़ार खत्म ! …. 16 साल बाद जेल से रिहा हुए आनंद मोहन… समर्थकों में जश्न का माहौल…

Bihar Now

JDU MLC का दरभंगा में शिक्षकों ने किया जबरदस्त विरोध, कार्यक्रम छोड़ निकल पड़े MLC साहब का वीडियो वायरल !….

Bihar Now

बिहार में सियासी खेला शुरू !… AIMIM के 5 विधायकों में से 4 विधायकों ने थामा RJD का दामन… RJD बनी बिहार की सबसे बड़ी पार्टी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो