Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़

इंतजार खत्म !…. 10 वीं बोर्ड में सफल विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर… एलिट ने स्कॉलरशिप की घोषणा की !

पटना : इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश-परीक्षाओं में अपने उत्कृष्ट-परिणाम को लेकर चर्चित बिहार का प्रसिद्ध शिक्षण-संस्थान एलिट इंस्टिट्यूट ने बोर्ड-परीक्षा के रिजल्ट के आधार पर स्कॉलरशिप की घोषणा की है।

पत्रकारों को संबोधित करते हुये एलिट के संस्थापक-निदेशक अमरदीप झा गौतम ने बताया कि दसवीं बोर्ड-परीक्षा के रिजल्ट के आधार पर शुल्क में छूट दी जायेगी, जिससे मेधावी छात्रों का मनोबल ऊँचा उठ सके और वे जीवन में बेहतर कर पायें।

अपनी प्रेस-वार्ता में अमरदीप झा गौतम ने बताया कि छात्रों के प्राप्तांक के आधार पर उनके ट्युशन फीस में छूट दी जायेगी। उन्होंने बताया कि जिन छात्रों का प्राप्तांक प्रतिशत जितना अधिक होगा उन्हें उसी आधार पर रियायत दी जायेगी।

एलिट संस्थान ने प्रेस-विज्ञप्ति में बताया कि 60 प्रतिशत से 70 प्रतिशत अंक लाने वाले छात्रों को एलिट इंस्टिच्यूट फीस में 20 प्रतिशत की रियायत देगी, जबकि 70 प्रतिशत से 80 प्रतिशत अंक लाने वाले छात्रों को फी में 30 प्रतिशत की छूट और 80 प्रतिशत से 90 प्रतिशत अंक लाने वालों को 40 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।
उन्होंने कहा कि 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को 50 प्रतिशत की विशेष रियायत दी जायेगी।

उन्होंने बताया कि जे.ई.ई. और नीट (मेडिकल) की परीक्षाओं का पैटर्न बदला है और छात्रों के बेहतर रिजल्ट के लिये डेली प्रैक्टिस-पेपर (डी.पी.पी.), स्टडी-मटेरियल, टेस्ट-सीरीज, लाईब्रेरी आदि की सुविधा उपलब्ध की जा रही है।

इस योजना की घोषणा से छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई है, वहीं अभिभावकों ने इस योजना की प्रशंसा की है।

Related posts

पटना के गैस पाइप लाइन मेंं लगी भयंकर आग,कई दमकल की गाडिय़ां मौके पर मौजूद..

Bihar Now

CM नीतीश कुमार के जनता दरबार के बाहर सनसनीखेज मामला, एक युवती ने खाई जहर, न्याय नहीं मिलने को लेकर उठाई कदम…

Bihar Now

पंचतत्व में विलीन हुईं दरभंगा राज के बड़े युवराज की पत्नी राजकिशोरी, राज परिवार के श्मशान में हुआ अंतिम संस्कार..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो