Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

Big Breaking : नीतीश के करीबी मंत्री के साले के घर ED और IT की रेड, नीतीश कुमार और ललन सिंह के भी करीबी हैं कारु सिंह

बिहार में 23 जून को होने वाली विपक्षी एकता की बैठक के बीच इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय से सामने आ रही है जहां बिहार सरकार के कद्दावर मंत्री व नीतीश के  काफी करीबी विजय चौधरी के साले कारु सिंह के घर ED और  IT की रेड चल रही है ..ललन सिंह और नीतीश कुमार के भी करीबी हैं कारु सिंह, जिनके यहां ED और इनकम टैक्स की रेड चल रही है …

जानकारी के मुताबिक,  मंत्री विजय चौधरी के साले मटिहानी निवासी अजय सिंह उर्फ कारू सिंह के आवास पर आज अहले सुबह इनकम टैक्स और ईडी की टीम ने रेड मारी है। आयकर विभाग की टीम ने श्री कृष्ण मोहल्ला स्थित अजय सिंह के आवास पर छापेमारी कर रही है।इस दौरान ईडी की टीम भी मौजूद हैं। यह छापेमारी किस संबंध में की जा रही है इसको लेकर कोई अधिकारी फिलहाल कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं …

बता दें कि कल यानी 23 जून को पटना में विपक्षी एकता की बैठक होने वाली है और तेजस्वी यादव ने भी इस बात का संकेत पहले ही दे रखा था कि विपक्षी एकता की बैठक से पहले महागठबंधन के किसी नेता के यहां, कभी भी ईडी और आईटी की रेट पड़ सकती है और बैठक से ठीक एक दिन पहले ललन सिंह जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, विजय चौधरी बिहार सरकार के कद्दावर मंत्री के साले के घर रेड चल रही है ….

Related posts

Big Breaking : नवादा जहरीली शराब मौत मामले में एक और सस्पेंड.. अवर निरीक्षक, मद्यनिषेध नागेन्द्र प्रसाद पर गिरी गाज..

Bihar Now

“संजय झा के मंत्री बनने से मिथिलांचल के लोगों को बढ़ी विकास की उम्मीद “

Bihar Now

बम विस्फोट से दहला भागलपुर, मामले की जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो