Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

बिहार के कई जिलों में बारिश के आसार, जमुई में वज्रपात से 4 लोगों की मौत …

बिहार में आज मौसम का मिजाज बदल सकता है.. मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के कई जिलों में आज बारिश होने की संभावना जताई गई है.. इसी बीच जमुई से दुखद खबर सामने आई है.. बचपन से जमुई में 4 लोगों की मौत हो गई है…

कल जमुई के बरहट प्रखंड के भलुका गांव में वज्रपात से दो बालक की मौत हो गई वही गिद्धौर प्रखंड के रतनपुर में एक और जमुई प्रखंड के लखनपुर गांव में एक मौत की सूचना प्राप्त हुई है। सभी चार शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई लाया गया।

बरहट थाना के भलुका गांव, जमुई प्रखंड के लखनपुर, और गिद्धौर प्रखंड के रतनपुर में बुधवार की देर शाम अचानक आई तेज आंधी व बारिश के बीच वज्रपात की चपेट में आने से चार लोगो की मौत हो गई जिसमे दो मासूम बच्चे भी शामिल है। जिसकी सूचना सभी संबंधित थानों को दी गई। उसके बाद मौके पर पहुंची जमुई पुलिस के द्वारा शव को कागजी प्रक्रिया पूरी कर गुरुवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

जहां डॉक्टर के द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मृतकों की पहचानकर ली गई है जिसमे क्रमश: भलुका गांव निवासी उपेन्द्र मांझी के पुत्र साजन कुमार और श्यामसुंदर मांझी के पुत्र मनीष कुमार, लखनपुर गांव के भूखन मांझी, और रतनपुर गांव के अशोक पांडे के रूप में हुई है।

परिजनों ने बताया कि कल बुधवार को शाम में वज्रपात के दौरान ही सभी की मौत हुई है। वही सभी मृतकों के घर में सन्नाटा पसरा गया है। जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग भी परिजनों द्वारा की गई है।

Related posts

लापता छात्रा का शव थाने से चंद कदमों की दूरी पर पोखरी से बरामद … शव बरामदगी के बाद जबरदस्त बवाल… ‘खाकी’ वर्दी का बदमाशों में खौफ खत्म ?…

Bihar Now

दरभंगा में केस वापस नहीं लेने पर एक बालक की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया ?…. बदमाशों में “खाकी” का खौफ खत्म क्यों ?

Bihar Now

Breaking : दरभंगा में वाहन चेकिंग के दौरान 1 करोड़ कैश बरामद…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो