Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

सोन नदी में फंसे 30 से ज्यादा ट्रक, पानी बढ़ता देख भागे ड्राइवर-खलासी…

सासाराम : बिहार में मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो गया है। राज्य के सभी जिलों में पिछले दो दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। उधर, पड़ोसी देश नेपाल में हो रही भारी बारिश के कारण बिहार की नदियों को जलस्तर बढ़ गया है और करीब करीब सभी नदियां उफान पर आ गई है। रोहतास स्थित सोन नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी में बालू लदी गई गाड़ियां फंस गए हैं।

बिहार में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। रोहतास में भारी बारिश के कारण सोन नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है। नदी का अचानक जल स्तर बढ़ने के कारण बालू खनन में लगी कई गाड़ियां नदी के पानी में फंस गई है।

इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के कटार बालू घाट बालू लदे 30 ट्रकों के साथ साथ दो पोकलेन मशीन और एक कार सोन नदी में फंस गए हैं। एक साथ कई गाड़ियों के नदी में फंसने के बाद वाहन मालिकों में हड़कंप मच गया है।

नदी में कई ट्रकों के फंसने के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर उन्हें निकालने के लिए कोई पहल नहीं हो सकी है। फिलहाल न तो पुलिस और ना ही प्रशासन की टीम ने ही मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया है।

वाहन मालिकों और उनके ड्राइवरों ने आशंका जताई है कि समय रहते सोन नदी से वाहनों को नहीं निकाला गया तो नदी का जलस्तर और बढ़ने के बाद उन्हें नदी से निकालना मुश्किल हो जाएगा। ट्रक मालिकों द्वारा अपने स्तर से जेसीबी की मदद से नदी में फंसे वाहनों को निकालने की कोशिश की जा रही है।

Related posts

आरा में मर्डर, अपराधियों ने एक युवक को भूना, ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग…

Bihar Now

हैदराबाद के कोटेश्वर राव ने जीता एसीएडी सीनियर 2023.. मेकअप आर्टिस्ट सिंडी जोसेफ, जो 50 साल की उम्र में सुपरमॉडल बनीं, ने कहा था कि “उम्र बढ़ना जीने का दूसरा नाम है..

Bihar Now

BJP पर RJD का निशाना, कहा – केंद्रीय नेतृत्व के इशारे पर भाजपा नेता लालू जी के खिलाफ कर रहे अनर्गल बयानबाजी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो