Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

पहली बारिश में ही खुल गई “सिस्टम” की पोल !.. पटना के पॉश इलाके में धंस गईं सड़कें, जगह-जगह जलजमाव..

पटना में मानसून की पहली भारी बारिश में यातायात व्‍यवस्‍था चरमरा गई है. जगह-जगह जल-जमाव से आम लोग परेशान हैं. कई जगह सड़क भारी बारिश के कारण धंस गया है. पटना का पॉश इलाका बोरिंग में रोड में बड़ा डंपर का चक्का सड़क में धंस गया.

बता दें राजधानी में लगातार बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में जल जमाव हो गया है. लोगों को इससे काफी परेशानी का सामने करना पड़ रह है. इसी बीच पटना का पॉश इलाका माना जाने वाला बोरिंग रोड में बड़ा डंपर का चक्का सड़क में अचानक धंसा गया. इस घटना को लेकर चालक के अनुसार पूरा सड़क बराबर था, अचानक ही अगला पहिया सड़क में धंस गया.

राजधानी में नमामि गंगे के तहत जगह जगह काम चल रहा है. जिस वजह से सड़क कमजोर हुआ है. इस वजह से कई जगहों पर सड़क धंस जा रहे है. बता दें आज सुबह सुबह वीआईपी इलाकों में शामिल वीरचंद पटेल पथ पर जज आवास के सामने का रोड अचानक से धंस गया. इस दौरान जस्टिस संदीप कुमार को जब उनकी फोर व्हीलर गाड़ी लेने पहुंची तो पूरी गाड़ी सड़क के गड्ढे में गिर गई. जिसके बाद मौके पर अफरा – तफरी मच गई. हालांकि, काफी मशक्कत के बाद जज की गाड़ी को निकाला गया.

Related posts

CAA और NRC के विरोध में क्या फिर सड़कों पर उतरेगी RJD ?

Bihar Now

मोतिहारी में पुलिस-डकैतों के बीच मुठभेड़, एनकाउंटर में 2 डकैत ढेर, 3 पुलिसकर्मी घायल…

Bihar Now

थाना पर हंगामा मामले में थानाप्रभारी निलंबित, लापरवाही को लेकर SSP ने की कार्रवाई…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो