Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

धनबाद मंडल संसदीय समिति की बैठक का आयोजन, रेल के सर्वांगीण विकास हेतु अपने-अपने सुझावों को रखा गया…

हाजीपुर : आज दिनांक 07.07.2023 को धनबाद मंडल की ‘मंडल संसदीय समिति‘ की बैठक का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद के सभाकक्ष में किया गया । इस बैठक में धनबाद मंडल क्षेत्राधिकार के  सांसदगण ने भाग लिया ।

बैठक की अध्यक्षता धनबाद के  सांसद पशुपति नाथ सिंह द्वारा की गयी । सभी सांसदगण द्वारा जनहित से जुड़े मुद्दे एवं रेल के सर्वांगीण विकास हेतु अपने-अपने सुझावों को रखा गया । इस अवसर पर पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक अनुपम शर्मा, धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक  कमल किशोर सिन्हा सहित मुख्यालय एवं मंडल के अधिकारीगण उपस्थित थे ।

आज की इस बैठक में चतरा के  सांसद सुनील कुमार सिंह, पलामू के  सांसद  विष्णु दयाल राम, गिरिडीह के सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी, रांची के सांसद संजय सेठ तथा राज्य सभा के  सांसद राम शकल एवं  दीपक प्रकाश उपस्थित थे ..

इनके अलावा  शिक्षा राज्य मंत्री भारत सरकार  अन्नपूर्णा देवी के प्रतिनिधि  कामाख्या नारायण सिंह, सांसद  अजय प्रताप सिंह के प्रतिनिधि विक्रम सिंह चंदेल, गया के सांसद विजय कुमार के प्रतिनिधि नागेन्द्र यादव, हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा के प्रतिनिधि चन्द्र भूषण प्रसाद, सांसद हरदीप सिंह पुरी एवं सांसद  पकौड़ी लाल के प्रतिनिधि  गौतम, सांसद समीर उरांव के प्रतिनिधि  अरूण कुमार जोशी,  सांसद  धीरज प्रसाद साहू के प्रतिनिधि सुखैर भगत,  सांसद श महुआ मांझी के प्रतिनिधि  लाखी सोरेन तथा सांसद आदित्य प्रसाद के प्रतिनिधि  चंद्रशेखर सिंह उपस्थित थे ।

बैठक में माननीय सांसदगण ने रेल विकास व यात्री सुविधाओं में और वृद्धि एवं उसे सुदृढ़ करने के संबंध में बहुमूल्य सुझाव दिये। माननीय सांसदगण द्वारा आधारभूत संरचनाओं के विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने पर बल दिया गया । साथ ही बैठक में भविष्य की कार्य योजनाओं पर भी चर्चा हुई ।

इसके पूर्व बैठक के प्रारंभ में महाप्रबंधक  अनुपम शर्मा ने  सांसदगण एवं  सांसद के प्रतिनिधिगण का स्वागत किया । महाप्रबन्धक महोदय ने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि धनबाद मंडल द्वारा यात्री सुविधा की दिशा में कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे किये गए हैं जैसे – 13 स्टेशनों पर थ्व्ठए 17 स्टेशनों के प्लेटफॉर्म का उंचीकरण, 02 स्टेशनों के प्लेटफॉर्म का विस्तार, 14 स्टेशनों पर दिव्यांग शौचालय की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है ।

उन्होंने कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में धनबाद मंडल द्वारा माल लदान एवं इससे प्राप्त आय में भारतीय रेल के सभी मंडलों में प्रथम स्थान प्राप्त करने का गौरव हासिल किया गया है। यात्री सुविधा के क्षेत्र में रांची और पटना के मध्य विश्वस्तरीय अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त वंदे भारत ट्रेन का परिचालन प्रारंभ किया गया है ।

महाप्रबन्धक ने सांसदों से प्राप्त बहुमूल्य सुझावों के लिये आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सुझाव हमें भविष्य में रेल विकास कार्यों की रूप-रेखा तय करने में काफी सहायक सिद्ध होंगे ।

 

Related posts

समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर बाढ़ का पानी आ जाने के कारण ट्रेन परिचालन बाधित… परिवर्तित मार्ग से चलाई जा रही हैं ट्रेनें…

Bihar Now

बिहार में बेखौफ अपराधी !…मुजफ्फरपुर में पेट्रोल पंप से लाखों की लूट, बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम.. “सु”शासन पर सवाल ?…

Bihar Now

Electronic Pokies Machine Games No Download

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो